spot_img

दरिंदों ने लूट ली महिला की आबरू…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

West Bengal : पश्चिम बंगाल के बर्दमान शहर में 25 साल महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला को कथित रूप से सड़क किनारे से एक टोटो  (ईको रिक्शा ) में 6 लोगों ने जबरन उठा ल‍िया। फिर एक सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का बर्दमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एक फैक्ट्री में काम करता है पति

पीड़िता ने बताया कि उसके साथ झगड़ा कर पति घर छोड़ कर चला गया था। वह अपने पति की तलाश में बर्दमान आई थी। उसका पति बर्दमान की एक फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार शाम वह पति की तलाश में बर्दमान आई थी लेकिन पति फैक्ट्री में नजर नहीं आया। इसके बाद पीड़िता बर्दमान स्टेशन से सटे इलाके में थक कर बैठ गई। वहां एक और औरत बैठी थी इसलिए वह उसकी बगल में बैठ गई। तभी एक टोटो में 6 लोग आए और उसे जबरन ले गए। पीड़िता ने कहा कि बगल में बैठी महिला ने उन्हें रोका तो उसकी भी पिटाई की गई। फिर वह लोग कथित तौर पर उसे एक अंधेरी और सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। आसपास की महिलाओं ने अस्पताल पहुंचाया।

चल रहा इलाज 

 बर्दमान अस्पताल के उपाधीक्षक ने कहा कि महिला का यौन शोषण किया गया है. उसे अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया है। कुछ और शारीरिक समस्याएं हैं, जिनका इलाज भी किया जा रहा है।

दबोचे गए दो आरोपी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण सिन्हा रॉय ने कहा कि घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे बर्दमान शहर के रहने वाले हैं। बाकी की पहचान गिरफ्तार 2 लोगों से पूछताछ में की गई। टोटो चालक घटना से जुड़ा है। बाकी की तलाश की जा रही है। बर्दवान सदर थाना पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वह जांच के हित में गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम या कुछ और जानकारी नहीं ओपन करना चाहती है।

Read More :जैप-10 की महिला जवान को ट्रक ने कुचला

Read More :…और भाभी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

Read More :BREAKING : रांची के जाने-माने मशहूर टेंट व्यवसायी तिलक राज आज़मानी का निधन

Read More :देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने दिया इस्तीफा…

Read More : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो

Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो

Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...