spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

22 कुत्‍तों के साथ बेटे को 2 साल तक रखा कैद, बच्‍चा करने लगा ऐसी हरकत

Date:

spot_img
spot_img

पुणे : एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक मां-बाप ने 11 साल के बेटे को 22 कुत्तों के साथ पिछले 2 साल से कैद कर रखा था। 2 साल तक बेजुबानों के साथ रहकर बच्‍चा उसी की तरह हरकत करने लगा था। बताया जा रहा है कि माता-पिता अक्‍सर उससे मिलने आया करते थे। पड़ोसियों को जब शक हुआ तो उन्‍होंने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने फ्लैट पर दबिश दी और बच्चे को बेजुबानों के साथ मुक्त करवाया। वहीं आरोपी मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है। मामला महाराष्‍ट्र के पुणे शहर की है। पुणे पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सरदार पाटिल ने बताया कि बच्चे को घर में गलत ढंग से कैद करने के लिए हमने संजय लोधरिया और शीतल लोधरिया को अरेस्ट किया है। दोनों कोंढवा की कृष्णाई बिल्डिंग में रहते हैं। इन्होंने अपने घर में 22 कुत्तों को रखा हुआ था। इनमें से ज्यादातर सड़क से उठाए गए थे। पाटिल ने बताया कि आरोपी दंपती खाना देने के लिए घर में आते थे और फिर कुछ देर वहां रहने के बाद वापस चले जाते थे।

अजीब हरकत करने लगा था बच्‍चा

पाटिल ने बताया कि कृष्णाई बिल्डिंग के रहने वाले कुछ लोगों ने घर में कैद बच्चे को खिड़की पर खड़े होकर अजीब हरकत करते हुए देखा। इसके बाद चाइल्ड लाइन को फोन करके इसकी जानकारी दी गई। यह बच्चा आमतौर पर बालकनी या खिड़की पर बैठा रहता था। घर में से दिन भर कुत्तों के भौंकने की आवाज आती थी। पिछले एक सप्ताह से घर से दुर्गंध भी आ रही थी, जिसके बाद पड़ोसियों ने परेशान होकर इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और चाइल्ड लाइन की मदद से कृष्णाई बिल्डिंग के फ्लैट में छापा मारकर बच्चे को निकाला। बाद में उसे चाइल्ड वेलफेयर सेंटर के जरिए बाल सुधार गृह में भेज दिया है। माता और पिता पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट धारा 23 और 28 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि बच्चे को एक बेडरुम वाले घर में 22 कुत्तों के साथ रहने को मजबूर होना पड़ा।

कुत्‍तों के साथ रहने से बच्चे में भी वैसे ही लक्षण आ गए। कोरोना के कारण स्कूल दो साल बंद थे। जब स्कूल शुरू हुआ तो बच्चे ने स्कूल में दूसरे बच्चों को कुत्ते की तरह काटा भी। पुलिस इन दावों की पुष्टि के लिए स्कूल में जाकर जांच करेगी।

इसे भी पढ़ें : जमीन का लफड़ा, घर में मारा बम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पूजा मैडम के साथ-साथ चलते थे वहम और अहम, अब रिमांड पर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पुलिसवालों ने जीत लिया दिल, देखें…

इसे भी पढ़ें : अद्भुत : Cyclone असानी में बहकर आया सोने का रथ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ (Video)

इसे भी पढ़ें : बच्‍चे को जिंदा करने का दावा, देखिये कब्र के पास क्‍या कर रही महिलाएं

इसे भी पढ़ें : कंगना रनौत को राहत, देशद्रोह वाली याचिका खारिज

इसे भी पढ़ें : पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रूसी लांचर से दागा गया था रॉकेट, देखें CCTV फुटेज

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, ये बोल गये… देखें

New Delhi : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, ये बोल गये… देखें

New Delhi : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री...