Kohramlive : कर्नाटक की राजनीति इन दिनों मानो धीमी आंच पर पक रही हो, पर स्वाद में तीखापन बढ़ता ही जा रहा है। बीती रात डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने अपने आवास पर 30 से अधिक कांग्रेस विधायकों संग रात्रिभोज किया। नाम ‘डिनर मीट’ का, लेकिन सुगंध सियासत की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मंत्री केएच मुनियप्पा, मनकल वैद्य, डॉ एमसी सुधाकर, विधायक एनए हारिस, रमेश बांदीसिद्देगौड़ा, एचसी बालकृष्ण, गणेश हुक्केरी, दर्शन ध्रुवनारायण, अशोक कुमार राय, केवाई नांजेगौड़ा शामिल थे। वहीं, भाजपा से निष्कासित विधायक एसटी सोमशेखर और शिवराम हेब्बर की मौजूदगी सबको चौंका गई। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी माने जाने वाले विधायकों ने पूर्व विधायक फिरोज सैत के रात्रिभोज में हिस्सा लिया था। दो रात, दो भोज, दो खेमे और एक ही सवाल, क्या कांग्रेस में फिर से CM कुर्सी की आहट तेज हो चुकी है? इन बैठकों के बाद दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक फिर वही अटकलें उठ खड़ी हुई हैं, सत्ता संतुलन डांवाडोल है और मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान फिर सिर उठा रही है।
इसे भी पढ़े : कंधे में बैग टांग पत्नी खोल रही थी गेट, ‘कोढ़ा गैंग’ कर गया बड़ा कांड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े : झारखंड में बदलेगा स्कूलों का टाइम! पेरेंट्स एसोसिएशन ने भेजा लेटर…





