कंधे में बैग टांग पत्नी खोल रही थी गेट, ‘कोढ़ा गैंग’ कर गया बड़ा कांड… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के जयप्रकाश नगर बूटी मोड़ में रहनेवाले निलय प्रकाश अपनी पत्नी के साथ बैंक ऑफ इंडिया, बरियातु शाखा से जेवर निकालकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने घर के गेट पर पहुंचे, निलय की पत्नी कंधे पर जेवरों का बैग टांगे गेट खोल रहीं थीं, और तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक बिजली की तरह आये, बैग झपटा और पलक झपकते गायब हो गये। इस घटना ने दंपत्ति को हिलाकर रख दिया। इस संबंध में बीते 8 दिसम्बर को सदर थाने में केस दर्ज किया गया। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम सदर के थानेदार कुलदीप कुमार के नेतृत्व में कटिहार रवाना हुई। स्थानीय थाना की मदद से कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज गांव में रहनेवाले रामकुमार यादव के घर धावा बोला गया। घर की तलाशी में जो मिला, उसने सबको चौंका दिया, छिनतई के सारे जेवर एक-एक कर बरामद कर लिये गये। सोने के 425 ग्राम के जेवर और चांदी के 450 ग्राम के जेवर मिले। इस कांड में शामिल सभी गुनहगारों के बारे में पुलिस को सबकुछ पता चल गया है। फरार उचक्कों की गिरफ्तारी के लिये जोर-शोर से छापामारी की जा रही है। बरामद समानों में 2 पीस सोने के बिस्कुट (200 ग्राम), 7 पीस सोने के सिक्के (50 ग्राम), 15 पीस सोने की अंगूठी (40 ग्राम), 16 सोने के झुमके (30 ग्राम), 9 पीस सोने की चेन (60 ग्राम), 2 पीस सोने के हार (20 ग्राम), 25 ग्राम गिन्नी व अन्य सामग्री, 9 जोड़ा चांदी का पायल, 25 ग्राम चांदी की चेन, 3 पीस चांदी के सिक्के, एक जोड़ा चांदी का कड़ा एवं अन्य छोटे-मोटे जेवरात शामिल है। इस कांड का खुलासा करने में सदर के थानेदार कुलदीप कुमार, टेक्निकल सेल के सिपाही विवेक कुमार, प्रभांशु कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा स्कूलों का टाइम! पेरेंट्स एसोसिएशन ने भेजा लेटर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

9 सीनियर IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में...

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल…

Kohramlive : व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”...

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...

सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, इन वर्गों पर होगा लागू…

UP : यूपी में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...