Ranchi : ”महिला पुलिस कर्मियों में एक नई उमंग, तरंग और उत्साह की उम्मीद जगी है। महिला पुलिस के हक-अधिकार, जायज मांगे और उनकी परेशानी और दिक्कतें सरकार तक पहुंची है। इन्हें दूर करने का जो सुझाव सरकार के पास आया है, उसपर जोर दिया जायेगा। पुलिस थानों में महिला थानेदार हो, इसके लिये सरकार बहुत जल्द नियम बनायेगी। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी पुलिसिंग सिस्टम के जड़ तक पहुंचकर उसे मजबूत करने का काम करें, झारखंड पुलिस क्षमतावान है, फिर भी कुछ वादों का अनुसंधान IT, ED, CBI को सौंप दिया जाता है, आखिर ऐसा क्यों? इन विषयों को गंभीरता से लेने की जरूरत है।” यह कहना है झारखंड के CM हेमंत सोरेन का। मौका था झारखंड पर पहली बार हो रहे राज्य स्तरीय पुरुष पुलिस सम्मेलन का। सम्मेलन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद CM हेमंत सोरेन ने कहा कि दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन में जिन विषयों पर चर्चा-परिचर्चा हुई है, इसका पोजेटिव असर आने वाले दिनों में महिला पुलिसिंग पर दिखेगा और झलकेगा। राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन वर्ष में एक बार नहीं, बल्कि 6 महीने में एक बार होनी चाहिये।
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की महिला पुलिस बल के बेहतरी के लिए क्या करने की जरूरत है, इसपर फोकस जरूरी है। इसके लिये बेहतर कार्ययोजना बनाई जाये। कुछ विषयों पर राज्य सरकार को नीति निर्धारण करने की जरूरत है तो कुछ चीजें पुलिस विभाग स्तर की हैं। महिला पुलिस के हित में पुलिस विभाग को भी आगे बढ़ने की जरूरत है। CM ने कहा कि उनकी सरकार हर विभाग में सकारात्मक बदलाव के साथ आगे बढ़ रही है।
महिला पुलिस की भूमिका अहम
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में कार्यपालिका और समाज के अंदर महिला पुलिस की भूमिका अहम रहती है। महिलाएं हर सेक्टर में पुरूष के साथ कंधे में कंधे मिलाकर समाज को आगे बढ़ाने का काम में जुटी है। अभी भी महिला और पुरुष के बीच कुछ फासले हैं, जिसे पाटने की जरूरत है। कई संवेदनशील मामलों पर राज्य में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। अक्सर राज्य की पुलिस पर कई सवाल खड़ा होते हैं। कई सवाल गलत तो कई सवाल सही भी हो सकते हैं, यह मूल्यांकन का विषय है, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। CM ने कहा कि हमें एक ऐसी पुलिसिंग व्यवस्था खड़ी करनी है जिसमें राज्य की आम जनता का पुलिस पर भरोसा कायम रहे। पुलिस ऐसा कार्य करे, जिसका परिणाम हमेशा न्याय संगत रहे। सामाजिक व्यवस्था सुधारना आपके हुनर और बेहतर कार्य शैली की बात है। कुछ चीजों को आसानी से सरलता पूर्वक सुधार किया जा सकता है।
CM ने कहा कि कई जगहों पर महिला समूहों की बड़ी संख्या है, जैसे महिला कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, महिला से जुड़े शिक्षण संस्थानों के हॉस्टल्स इत्यादि। इन जगहों पर महिला पुलिस पदाधिकारियों का सीधा समन्वय होना चाहिए, ताकि महिला से जुड़ी परेशानियों को जाना और समझा जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का हमेशा प्रयास है कि पुलिस व्यवस्था पर कोई उंगली न उठा सके या नकारात्मक कमेंट की गुंजाइश कम रहे। CM ने कहा कि समाज के अंदर बेहतर कार्यशैली का परिचय देते हुए रूढ़िवादी मानसिकता और व्यवस्था में बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने एक विशेष स्मारिका का विमोचन किया।
इस अवसर पर राज्य के विकास आयुक्त विनाश कुमार, DGP अनुराग गुप्ता, ADG सुमन गुप्ता सहित अन्य छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :नहीं रहीं JMM सांसद विजय हांसदा की पत्नी…
इसे भी पढ़ें :कोलकाता का सबसे चर्चित संदेही गुनहगार संजय की बहन यह बोल गई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दीमक की तरह खाये जा रही कंपनिया, ये बोल गये मंत्री..
इसे भी पढ़ें :Zomato ने ये सर्विस की बंद, अब नहीं मंगा पायेंगे माछेर झोल… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल को झटके पर झटका, मिल गई ये अनुमति…
इसे भी पढ़ें :मेडिका अस्पताल से डॉक्टर टर्मिनेट, इल्जाम जान चौंक जायेंगे…
इसे भी पढ़ें :भाजपा की आक्रोश रैली पर पुलिस का आंसू गैस
इसे भी पढ़ें :नेपाल में बड़ा हादसा, सूनी हो गई कई मांग… जानें
इसे भी पढ़ें :राजद के दिग्गज नेता इस रोज थामेंगे जदयू का दामन, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :अयोग्य पायलट्स ने उड़ान भरी, भरने पड़ेंगे 90 लाख…
इसे भी पढ़ें :एक साथ कइयों को किया गया इधर से उधर… देखें लिस्ट












