Ranchi : हेमंत सरकार के अधूरे वादों को याद दिलाने के मकसद से रांची के मोरहाबादी मैदान में जुटे भाजपाईयों के साथ पुलिस की जहां-तहां झड़प हुई। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुये वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे। इस झड़प में पुलिस जवान सहित कई चोटिल हो गये। बेतरह घायल भाजपा कार्यकर्ताओं को रिम्स में भर्ती कराया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के आह्वान पर आज आक्रोश रैली निकाली गई थी। घायलों को देखने भाजपा के महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, विधायक नवीन जयसवाल, विधायक समरी लाल और विधायक भानु प्रताप शाही सहित कई नेता रिम्स पहुंचे। रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती गंगेश्वर यादव को मिलने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भरोसा दिलाया कि पूरी पार्टी उनके साथ है। उनके इलाज में किसी तरह की कोई कोताही नहीं होने दी जायेगी। घायलों को दूसरे प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने को कहा गया। दिग्गज नेताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने आज जो कार्रवाई की है, वह जनरल डायर की याद दिलाती है। वहीं, दूसरी तरफ झामुमो कार्यकर्ताओं ने आज गिरिडीह में अधिकार मार्च निकाला। गिरिडीह में निकाली गई इस यात्रा में मोदी सरकार के खिलाफ खुलकर नारेबाजी भी हुई। गिरिडीह के झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में यह मार्च निकाला गया।
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :धनबाद की पांच बेटियां PM को बांधेंगी राखी… जानें
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…



