Kohramlive : DGCA ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना अयोग्य पायलट्स के साथ उड़ान संचालित करने के जुर्म में लगाया गया है। वहीं, एयर इंडिया के संचालन निदेशक पंकुल माथुर और प्रशिक्षण निदेशक मनीष वासवदा पर क्रमशः 6 लाख रुपये और 3 लाख रुपये का अलग से जुर्माना लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने कहा कि संबंधित पायलट को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, “एयर इंडिया ने एक गैर-प्रशिक्षित लाइन कैप्टन द्वारा संचालित एक उड़ान का संचालन किया। उसके साथ एक गैर प्रशिक्षित प्रथम अधिकारी भी भेजा गया। नियामक ने इसे सुरक्षा की दृष्टि से एक गंभीर चूक के रूप में देखा है।”
नियामक की ओर से एक विज्ञप्ति में कहा गया, प्रथम दृष्टया जांच से खुलासा हुआ कि कई पदाधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विनियामक प्रावधानों का उल्लंघन किया गया, जो सुरक्षा के लिहाज से कतई ठीक नहीं था। DGCA ने यह भी कहा कि फ्लाइट के कमांडर और एयरलाइन के पदधारकों को 22 जुलाई को कारण बताओ नोटिस देकर उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अवसर दिया गया था। जवाब संतोषजनक नहीं मिले। इसके बाद, DGCA ने मौजूदा नियमों/विनियमों के प्रावधानों के तहत उक्त जुर्माना लगाया।
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :धनबाद की पांच बेटियां PM को बांधेंगी राखी… जानें
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…









