spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मामले में दारोगा शिव कनौजिया गिरफ्तार, लोगों ने की ये मांग…  

Date:

spot_img
spot_img

रांची : साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की आत्महत्या मामले में साहिबगंज पुलिस ने 2018 बैच के दारोगा शिव कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जिरवाबाड़ी थाना में कांड संख्या 127/21 दर्ज किया गया है। मामले में अनुसंधान जारी है। एसपी अनुरंजन किस्‍पोट्टा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Read More : महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मामले की आई जांच रिपोर्ट, ये बताई गई मौत की वजह

बता दें कि साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने अपनी जांच में रूपा तिर्की की मौत को हत्‍या नहीं आत्‍महत्‍या बताया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रूपा तिर्की के बैचमेट शिव कुमार कनौजिया के द्वारा रूपा तिर्की की भावनाओं को आहत किया गया। जिसकी वजह से रूपा तिर्की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के लिए प्रथम दृष्टया शिव कुमार कनौजिया जिम्मेवार प्रतीत होते हैं। शिव कुमार कनौजिया 2018 बैच का एसआई है। वर्तमान में वो चाईबासा में पदस्थापित है। शिव और रूपा के बीच दोस्ती थी। मोबाइल पर दोनों के बीच अकसर बात होती थी। इसी आधार पर शिव कनौजिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Read More : जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा

वहीं रूपा तिर्की मौत मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। आदिवासी छात्र संघ और केंद्रीय सरना समिति ने इसे हत्‍या करार देते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। संगठन के लोगों ने आज अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया। वहीं देर शाम रांची के ललगुटवा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन कर रूपा तिर्की को न्‍याय दिलाने की मांग की। लोगों ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

Read More : #JusticeForRupa… दो दारोगा सहित 5 लोगों से हुई पूछताछ

इसे भी पढ़ें :

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: