spot_img

जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahebganj (Bhawna Thakur) : साहेबगंज की महिला थानेदार रूपा तिर्की की मौत के पीछे छुपे राज अब तक दफन हैं। हालांकि दावा है कि अगर पूरे मामले की गहराई से तफ्तीश की गई तो कई चौंकानेवाले मामले सामने आ सकते हैं। रूपा की लाश एक दिन पहले उसके क्वार्टर में फांसी के फंदे पर झूलती हालत में पाई गई थी। एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रूपा का पोस्टमार्टम किया गया। वैसे साहेबगंज पुलिस प्रथम दृष्टया थानेदार रूपा की मौत को सुसाइड मानकर चल रही है। पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है।

इधर, रूपा के घर वाले का आरोप है कि रूपा को इतना टॉर्चर किया गया था कि वह मरने को मजबूर हो गई। रूपा की मां ने खुलासा किया है कि बीते सोमवार को दिन के 3 बजे उनकी बेटी रूपा से फोन पर उनकी बातें हुई थी। तब रूपा ने उन्हें बताया था कि उनकी तरक्की से उनके कुछ साथी और सहयोगी बहुत जलते हैं। थानेदार रूपा को क्वार्टर और गाड़ी मिली हुई थी। 2018 बैच की रूपा को तरह-तरह से टॉर्चर किया जाता था। रूपा ने अपनी मां को यह नहीं बताया था कि उसे किस तरह से टॉर्चर किया जाता है। टॉर्चर करने वालों में पंकज मिश्रा नाम के किसी एक शख्स का भी नाम उछला है। पंकज के बारे में उसकी मां और बहनें नहीं जानती। रूपा रांची के रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड बस्ती की रहने वाली थी।

पुलिस जॉब से पहले बैंक पीओ थी रूपा

रूपा के घर वालो ने बताया कि रूपा काफी मृदभाषी होने के साथ ही काफी मिलनसार भी थी।जॉब करने से पहले घर के आसपास के बच्चो को टयुशन पढाती थी।इसी बीच रूपा का बैक ऑफ इंडिया में पीओ के पद पर जॉब लग गया।इसके बाद उसने बीओआई सिसई में काम भी किया। नौकरी लग जाने के बावजुद उसे सुकुन नहीं था। वह पुलिस सेवा के लिए प्रयास करती रही। इसके बाद उसका प्रयास रंग लाया और उसका चयन पुलिस विभाग में हो गया। कुछ ही दिनो में अपने काम से उसने उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर दिया। इसके बाद उसे साहिबगंज में महिला थाना प्रभारी बनाया गया।आइये, सुनें रूपा की मां और दोनों छोटी बहनें क्या बोल गईं …

इसे भी पढ़ें : सावधान…देश में भयावह हुआ कोरोना, बब्बर शेर भी हुए पॉजिटिव

इसे भी पढ़ें : भाई की मौत से तनाव में थी बहन, उठाया ऐसा कदम कि जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित