Sahebganj (Bhawna Thakur) : साहिबगंज की महिला थानेदार रूपा तिर्की की खौफनाक अंत हर किसी को अंदर से हिला कर रख दिया है। हर कोई आहत और मर्माहत है। रूपा की मौत से दुखी लोगों को पुलिस पर भरोसा नहीं। सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। आज जनाक्रोश उबाल पर आ गया। मानव श्रृंखला बनाई गई, हाथों में तख्तियां लिए लोग जस्टिस फॉर रूपा।
इधर, पुलिस को रूपा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह खुलासा हो पाएगा कि यह सुसाइड है या मर्डर। वैसे रूपा के घरवालों का आरोप है कि रूपा को मारकर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। वह इतनी कमजोर नहीं थी कि सुसाइड कर ले। वहीं साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा का कहना है अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वैसे पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। कांड का खुलासा करने के ख्याल से एसआईटी टीम का गठन किया गया है। एसआईटी हर पहलू पर गहराई से तफ्तीश में जुटी है। सूत्रों के अनुसार साहेबगंज में पदस्थापित दो दारोगा सहित पांच लोगों से अब तक पूछताछ की जा चुकी है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही जांच की दिशा और दशा भी बदल जायेगी। उम्मीद है बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
रूपा की मां और बहनों का आरोप है कि उनकी बेटी की तरक्की से उनकी दो सहेलियां काफी जलती थी। दोनों मिलकर उनकी बेटी को टॉर्चर किया करती थी। घटना से 1 दिन पहले उसकी दोनों सहेलियां रूपा को pankaj mishra नामक किसी शख्स के पास ले गई थीं। तीनों ने मिलकर उसे खूब सताया। उसकी दोनों सहयोगी साहेबगंज में ही दारोगा है। खुद रूपा ने अपनी मां को फोन कर यह सबकुछ बताया था।
इसे भी पढ़ें : जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा
इसे भी पढ़ें : आप गाड़ी में बैठिए मैं Toilet से आती हूं… बोल ससुराल जा रही दुल्हन प्रेमी संग फरार












