spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मामले की आई जांच रिपोर्ट, ये बताई गई मौत की वजह

Date:

spot_img
spot_img
  • महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत को पुलिस ने बताया आत्‍महत्‍या, लोगों ने की सीबीआई जांच की मांग

RANCHI : साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले का रविवार को पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने अपनी जांच में रूपा तिर्की की मौत को हत्‍या नहीं आत्‍महत्‍या बताया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रूपा तिर्की के बैचमेट शिव कुमार कनौजिया के द्वारा रूपा तिर्की की भावनाओं को आहत किया गया। जिसकी वजह से रूपा तिर्की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के लिए प्रथम दृष्टया शिव कुमार कनौजिया जिम्मेवार प्रतीत होते हैं। शिव कुमार कनौजिया 2018 बैच का एसआई है। वर्तमान में वो चाईबासा में पदस्थापित है। शिव और रूपा के बीच दोस्ती थी। मोबाइल पर दोनों के बीच अकसर बात होती थी।

साथ ही परिजनों द्वारा एसआई मनीषा कुमारी, ज्योत्सना कुमारी और पंकज मिश्रा लगाए गए आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना में इन लोगों की संलिप्तता के अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। जांच रिपोर्ट में रूपा की मौत का कारण निजी और व्यक्तिगत बताया गया है। जिसकी पुष्टि अब तक के उपलब्ध साक्ष्य और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर होती है। इसके लिए जवाबदेह शिव कुमार कनौजिया के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं रूपा तिर्की की मौत का मामला अब तुल पकड़ते जा रहा है। आदिवासी छात्र संघ और केंद्रीय सरना समिति ने रविवार को मौत के मामले की सीबीआई जांच के लिए अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया। रूपा तिर्की को न्याय दो के पोस्टर साथ प्रदर्शन किया। इन लोगों को कहना है कि रूपा तिर्की की हत्या हुई है यह आत्महत्या नहीं है।
यहां याद दिला दें कि 3 मई को रूपा का शव सरकारी आवास के कमरे में पंखे से झूलते मिली थी। रूपा के परिजनों ने उसकी सहेलियों और पंकज मिश्रा पर टॉर्चर का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़ें :जिसे मारने के लिए भिजवाया जहरीला चिकन, उसे खाकर इसकी हो गई मौत

इसे भी पढ़ें :ऐसी शादी जिसमें दुल्हन के बदले दूल्हे ने पहना मंगलसूत्र, जानिए वजह

इसे भी पढ़ें :

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

15 अगस्त पर इन रास्तों पर नो-एंट्री, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह को लेकर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: