spot_img
spot_img
spot_img

मशहूर डांसर सपना चौधरी को खोज रही है पुलिस… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट ने सपना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। सपना चौधरी पर डांस शो के नाम पर लाखों रुपए जमा करने और कार्यक्रम न कर रकम हड़पने का इल्जाम है। इस मामले की अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी। यहां याद दिला दें कि 13 अक्टूबर 2018 को आशियाना थाने में सपना चौधरी पर FIR दर्ज हुई थी।

सपना के खिलाफ आशियाना थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज 

13 अक्टूबर 2018 को एक दारोगा ने सपना पर धोखाधड़ी का इल्जाम लगाया था। उसने आरोप लगाते हुये अपनी शिकायत में कहा कि लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का एक डांस कार्यक्रम होना था जिसकी हजारों टिकट भी बिक चुकी थी। सपना चौधरी को एडवांस भी दे दिया गया था। लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंची, जिसकी वजह से कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। सपना ने इस कार्यक्रम के लिए जो एडवांस लिया था वो भी को वापस नहीं किया।

इससे पहले भी मिली थी जमानत

इससे पहले अदालत ने सपना की अंतरिम जमानत को बढ़ा दिया था। कोर्ट ने 20-20 हजार के दो मुचलके और इतनी ही रकम के निजी मुचलके पर जमानत को मंजूरी दी थी। सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। बताते चले कि सपना चौधरी के इन दिनों एक के बाद एक लगातार गाने रिलीज हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने राकेश टिकैत को लिया हिरासत में, बोले- होगी नई क्रांति

इसे भी पढ़ें : खतरनाक मोड़ पर दामोदर नदी, खोले गये तीन फाटक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पुल पर बहते पानी में बह गए बैंक मैनेजर और डॉक्टर… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में हो गया भयानक हादसा, रो रहे BSF जवानों के परिवार… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...