spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग में हो गया भयानक हादसा, रो रहे BSF जवानों के परिवार… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Yadav) : हंसते-खेलते BSF जवानों के तीन परिवार की मांओं की गोद एक साथ सूनी हो गयी। इनके बच्चे आज दोपहर नहाने के इरादे से तालाब में उतरे तो फिर निकल ना सके। चौथा बच्चा किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया। जब बहुत देर तक तीनों बच्चे बाहर नहीं आए तो चौथे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर आसपास से लोग जुट गये। फैली खबर इन बच्चों के घरवालों तक भी पहुंच गयी। कुछ स्थानीय गोताखोरों ने तालाब में छलांग लगा दो बच्चों की डेड बॉडी बाहर निकाल ली। डेड बॉडी देखते ही वहां चीख-चीत्कार मच गयी। यह दृश्य देख हर किसी का कलेजा फट गया।

तीनों बच्चों के पिता हैं BSF के जवान

हृदयविदारक इस घटना की खबर पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। तालाब में डूबा तीसरा बच्चा नहीं मिला। तब NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम तालाश में जुटी है। दिल को झकझोर देने वाला यह हादसा हजारीबाग के मुफस्सिल थाना के मेरु रेहदा गांव में हुआ। मौके पर मौजूद एक शख्स सुमित ने कहा कि काल के गाल में समाये तीनों बच्चों के पिता BSF के जवान हैं और अभी अलग-अलग जगहों पर तैनात हैं। तीनों बच्चे यहां भाड़े के मकान में रहकर पढ़ाई-लिखाई कर रहे थे। तालाब में डूबे बच्चों के नाम अंशु राज, देवेन्द्र कुमार और रघु कुमार बताए गए। इनके पिता के नाम क्रमश अजय प्रसाद, सुरेश राम और राजेश राम है। सुनें क्या बोले सुमित…

इसे भी पढ़ें : फुआ-भतीजी का छलका दर्द, हवालात पहुंचे दो दबंग… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने राकेश टिकैत को लिया हिरासत में, बोले- होगी नई क्रांति

इसे भी पढ़ें : खतरनाक मोड़ पर दामोदर नदी, खोले गये तीन फाटक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पुल पर बहते पानी में बह गए बैंक मैनेजर और डॉक्टर… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...