Patna : ASI श्याम रंजन सिंह के बेटे आर्यन राज का मर्डर करने के इल्जाम में आकाश यादव और विकास यादव को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इन दोनों भाइयों ने अपने फ्लैट में ही आर्यन की हत्या कर दी थी। उनके पिता का नाम सुदीश यादव है। अब तक के अनुसंधान में यह बातें सामने आई है कि पुरानी अदावत को लेकर आर्यन की हत्या की गई है। आर्यन और विकास पहले जिगरी दोस्त थे। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों की दोस्ती टूट गई। बाद में फिर दोनों दोस्त बन गये। तब आर्यन के पिता ने एतराज भी जताया था और बेटे से कहा था कि यह दोस्ती खत्म करो। इल्जाम है कि एक प्लानिंग के तहत विकास ने अपने बर्थडे के रोज यानि 7 मार्च को आर्यन को अपने घर बुलाया और उसका काम तमाम कर दिया। इस काम में उसका साथ उसके भाई आकाश ने दिया। उसके माता-पिता गांव गये हुये थे। यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार दोनों भाई राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई मंगरू यादव के परपोते हैं। हालांकि इस बारे में मंगरु यादव का कोई पक्ष सामने नहीं आया है। ASI मुख्यालय में स्पेशल ब्रांच में तैनात हैं। वह मूल रूप से गोपालगंज के रहनेवाले है। यह दुस्साहसिक वारदात पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी से सामने आयी है।
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें
इसे भी पढ़ें :जमीन के चक्कर में मा’र दी गो’ली…
इसे भी पढ़ें :झारखंड की 3 सीटों पर अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट…
इसे भी पढ़ें :0.315 बोर की रायफल से DJ के सीने में उतारी थी गोली, हथियार मिला
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें
इसे भी पढ़ें :चुनाव आचार संहिता खत्म
इसे भी पढ़ें :डॉ भारती के 27 लाख रुपये गटक गये बेईमान बाप और बेटी
इसे भी पढ़ें :राजधानी में मा’रधाड़ और फा’यरिंग, खू’नी जंग में 8 चले गये अंदर
इसे भी पढ़ें :दो प्यार करने वाले लटके हालत में मिले
इसे भी पढ़ें :कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, क्या लिख गई… जानें
इसे भी पढ़ें :ASI को गो’ली मारने के बाद पूरी रात राइफल लेकर घूमता रहा, फिर…







