भक्ति के रंग में रंगी चौपारण की रात…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के जवनपुर पंचायत के मध्यगोपाली गांव में श्री श्री 108 श्री शनिदेव जयंती सह षष्ठम वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार की संध्या गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। ढोल-मंजीरों की मधुर धुन, मंदिर परिसर में जगमगाती रोशनी और “जय शनिदेव” के गूंजते जयघोष के बीच संध्या प्रवचन मंच का उद्घाटन चौपारण के थानेदार पंकज कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये थानेदार पंकज कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकसूत्र में बांधने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सनातन संस्कृति को मजबूती देने के साथ-साथ समाज में भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। मध्यगोपाली के ग्रामीणों का यह प्रयास सचमुच प्रेरणादायक है।”

आचार्य के प्रवचन में डूबे श्रद्धालु

उद्घाटन के बाद प्रवचनकर्ता सह आचार्य नंदकिशोर पांडेय जी महाराज ने अपने मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और मानव जीवन के मूल्यों का संदेश दिया। जैसे-जैसे प्रवचन आगे बढ़ता गया, श्रद्धालु भक्ति रस में डूबते चले गये। महिलायें, बुजुर्ग और युवा बड़ी तल्लीनता से कथा और प्रवचन सुनते नजर आये। समारोह अध्यक्ष मोहन यादव ने बताया कि पिछले छह वर्षों से गांव के ग्रामीणों और आसपास के लोगों के सहयोग से शनिदेव जयंती महोत्सव का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना फैलाने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।

सम्मान समारोह ने बढ़ाई गरिमा

कार्यक्रम के दौरान आचार्य नंदकिशोर पांडेय जी महाराज को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया, जबकि समारोह अध्यक्ष मोहन यादव को पगड़ी बांधकर सम्मान दिया गया। समारोह का संचालन सियाराम कुमार भारती ने किया। इस अवसर पर खूबलाल साव, रंजीत प्रजापति, भरत सिंह, युगलकिशोर साव, बसंत राणा, कैलाश साव, जगदीश साव, सीताराम साव, कमलेश पांडे, मीरा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, पुजारीगण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : 80 साल का पति बना का’तिल, खुद थाने पहुंच बोला, ‘मैंने उसे मा’र डाला…’

इसे भी पढ़ें : रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

इसे भी पढ़ें : इस रोज झारखंड में मानसून की एंट्री… जानें

इसे भी पढ़ें : बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...