बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

Date:

spot_img

Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मकुंदी दिकवानी गांव में 3 साल की बच्ची निशा सोरेन की हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर से लापता बच्ची का शव देर रात एक बोरे में बरामद हुआ।

खेलते समय हुई लापता

  • मृत बच्ची की पहचान रमेश सोरेन की 3 वर्षीय बेटी निशा सोरेन के रूप में हुई है।
  • गुरुवार दोपहर निशा घर के सामने खेल रही थी।
  • कुछ देर बाद वह अचानक लापता हो गई।
  • परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक उसकी तलाश की।
  • तलाशी के दौरान ग्रामीणों को एक युवक संदिग्ध हालत में बोरा ले जाते दिखा।
  • शक होने पर ग्रामीणों ने उसे रोककर बोरे की तलाशी ली।
  • बोरे के अंदर मासूम का शव मिलने से चीख-चीत्कार मच गई। गांव में सनसनी फैल गई।
  • दो पड़ोसियों पर आरोप लगा।
  • घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
  • ग्रामीणों ने पड़ोसी प्रेम मुर्मू को पकड़ लिया।
  • पिटाई के दौरान प्रेम मुर्मू ने कथित तौर पर जर्मन सोरेन का नाम लिया।
  • इसके बाद ग्रामीणों ने जर्मन सोरेन को भी पकड़ लिया।
  • दोनों की ग्रामीणों द्वारा पिटाई किये जाने की बात सामने आई है।
  • पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया
  • सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
  • मुफ्फसिल थाना पुलिस ने दोनों घायलों को ग्रामीणों से छुड़ाया।
  • दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  • पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
  • मुफ्फसिल थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा के अनुसार:
  • दोनों नामजद आरोपी मृत बच्ची के पड़ोसी हैं।
  • पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
  • हत्या की वजह का जल्द खुलासा करने की बात कही गई है।

godda news

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पॉल्यूशन टेस्ट…

Kohramlive : देश में प्रदूषण नियंत्रण और वाहन नियमों को...

पूरे सावन रांची में बंटेगा गंगाजल, टैंकर रवाना… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh) : आस्था जब संवेदना से जुड़ती है तो...

Paytm Payments Bank पर लगा ताला, हाईकोर्ट के आदेश पर बंद…

Kohramlive : Paytm Payments Bank Limited (PPBL) के भविष्य...

रांची की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, नगर निगम ने शुरू किया रोड ग्रेडिंग सिस्टम…

Ranchi: राजधानी रांची की सड़क व्यवस्था को अब नये...