80 साल का पति बना का’तिल, खुद थाने पहुंच बोला, ‘मैंने उसे मा’र डाला…’

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके का छोटा सा गांव रावली कला शनिवार को एक ऐसी चीख छोड़ गया, जिसने पूरे गांव की रूह कंपा दी। रावली चौकी पर एक 80 साल का बुजुर्ग हरपाल खुद थाना पहुंच कर पुलिस से हौले से बोला कि “मैंने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया।” यहु सुन पुलिस उस बूढ़े शख्स को निहारते रह गई। पुलिस जब रावली कला गांव पहुंची, तो घर के बाहर चारपाई पर 72 साल की उर्मिला खून से लथपथ पड़ी थीं। सिर और कान के पास कुल्हाड़ी के कई गहरे वार थे।

घर के लोग हुये बदहवास

आसपास खून फैला हुआ था और घर के लोग बदहवास हालत में खड़े थे। लहूलुहान उर्मिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सिर पर गहरे घाव जिंदगी पर भारी पड़ गये। डॉक्टरों ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। कुछ गांव वालों ने पुलिस को बताया कि हरपाल और उर्मिला पिछले कई दिनों से अपनी बेटी कंचन के घर रह रहे थे। घर में नाती कुणाल और अजय भी मौजूद थे, जबकि बेटी-दामाद मेरठ गये हुये थे।

“नाना की मानसिक हालत ठीक नहीं थी…”

मृतका के नाती कुणाल ने पुलिस को बताया कि नाना हरपाल की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। वह अक्सर नानी पर शक करते थे और दोनों के बीच आये दिन झगड़े होते रहते थे। घटना वाली रात भी दोनों घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे।

शक ने ले ली जिंदगी

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हरपाल को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी शक ने उसके भीतर ऐसा जहर घोला कि उसने कुल्हाड़ी उठा ली। गांव में लोग हैरान हैं। कुछ लोग हरपाल की मानसिक हालत की बात कर रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि बात यहां तक पहुंच जायेगी।

इसे भी पढ़ें : रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

इसे भी पढ़ें : इस रोज झारखंड में मानसून की एंट्री… जानें

इसे भी पढ़ें : बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…

इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें

इसे भी पढ़ें : बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...

लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना क्षेत्र के लाइन होटलों...

भक्ति के रंग में रंगी चौपारण की रात…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के जवनपुर पंचायत के मध्यगोपाली...

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...