पुलिस ने अवैध शराब भट्टी किया ध्वस्त,  60 किलो जावा महुआ बरामद

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिली गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम सुखनदी लेवाटांड स्थित झुरहा जंगल से छापामारी कर 15 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बनाने का उपकरण तथा 60 किलो जावा महुआ सहित दो देसी कट्टा बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा। उसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम बचनदेव उरांव पिता रामप्रसाद उरांव ग्राम बिरनगर थाना भवनाथपुर जिला गढ़वा है।

शराब भट्ठी ध्वस्त करने के क्रम में वहा से 2 अवैध देशी कट्टा, 15 लीटर अवैध देशी महुआ शराब,1 शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया। भट्ठी से लगभग 60 किलो जावा महुआ विनष्ट किया।

अभियुक्त बचनदेव उरांव तथा जब्त पदार्थ को थाना लाया। इस संबंध में बरडीहा थाना कांड संख्या 13/2021 दिनांक 10/03/2021 धारा 272/273 भा द वि एवं 47 ए उत्पाद अधिनियम एवम 25 (1-b)a/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरफ्तार उरांव को जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : राज्यपाल के बाद अब वित्त मंत्री ने लगवाया टीका, कहा-वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित

इसे भी पढ़ें : UPPSC ने जारी की आवेदन की करेक्शन लिस्ट, जानें कब तक करना है सुधार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाप रे! फिर बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम, कितना… जानें

Ranchi : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...

दांत के इलाज के बहाने शर्मनाक हरकत! युवती ने डेंटिस्ट पर किया FIR

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से एक बेहद गंभीर...

हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

Hazaribagh (Pooja Banerjee) : आगामी बकरीद पर्व को लेकर...

अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…

Hazaribagh(Pooja Banerjee): हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगने वाले...

नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : सात फेरों के साथ जिस बेटी को...