रांची : राज्यपाल के बाद अब झारखंड के वित्त मंत्री ने भी कोरोना का टीका लगवाया है। टीकाकरण शुरू होने के बाद हेमंत सरकार के मंत्रीमंडल में रामेश्वर उरांव वैक्सीन लेने वाले पहले मंत्री हैं। उन्होंने प्राइवेट अस्पताल हिल व्यू में वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। वैक्सीन की पूरी प्रक्रिया को हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर संगीता राय ने संचालन किया। टीका लेने के बाद कुछ देर के लिए अस्पताल में उन्हें ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया।
मंत्री जी को कोवीशिल्ड वैक्सीन का पहला डोज दिया गया। टीका लेने के बाद वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार राज्य के हर नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है।
अभी केंद्र सरकार के गाइड लाइन के अनुसार कोरोना योद्धाओं और 60वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों और बीमारी से ग्रसित लोगों को टीका दिया जा रहा है, आने वाले समय में कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार हर नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन को लेकर सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।
वैक्सीन लेने के बाद उन्होंने कहा कि, मुझे वैक्सीन लेने में देरी हुई, लेकिन लोगों को वैक्सीनेशन के लिए बढ़-चढ़कर आगे आना होगा। वैक्सीन लेने के बाद ही कोरोना पर लगाम लगाया जा सकता है। यहां याद दिला दें कि वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव पिछले साल नवंबर में कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उस दौरान उन्हें मेडिका में एडमिट कराया गया था। हालांकि, बाद में रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वो स्वस्थ हो गए।
इसे भी पढ़ें : UPPSC ने जारी की आवेदन की करेक्शन लिस्ट, जानें कब तक करना है सुधार
इसे भी पढ़ें : बस टेंडर पाने के लिए स्वीडन की कंपनी ने इंडिया में साल 2013 से 2016 तक दी रिश्वत












