कोहराम लाइव डेस्क : उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने पीसीएस 2021 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में उनकी लिस्ट जारी कर दी है, जिनके आवेदन में गलती है। 11889 कैंडिडेट्स की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इन उम्मीदवारों को बताई गई गलतियों को 17 मार्च तक सुधार लेना है। ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in के जरिये करेक्शन किया जा सकता है। फिर सुधार का मौका नहीं मिलेगा।
इसे भी पढ़ें :फर्जी सर्टिफिकेट लिए सेना में बहाल होने आए 6 अभ्यर्थी, आर्मी इंटेलिजेंस ने दबोचा
138 सीटें बढ़ने के बाद कुल सीटें हुईं 538
बता दें कि आयोग ने कुछ दिन पहले 138 सीटें बढ़ा दी हैं। इसमें 53 सीटें एडडीएम की भी है। पहले एडीएम की एक सीट भी नहीं थी। सीट बढ़ने के बाद अब कुल सीटों की संख्या 538 हो गई है। आखिरी तारीख तक करीब 6,91,173 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…












