कोडरमा : Police ने महुआ शराब की भट्ठी गिराई, पांच क्विंटल जावा महुआ नष्ट। कोडरमा जिला मुख्यालय से सटे फुलवरिया जंगल में गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। उन्होंने अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की भट्ठी पर छापेमारी की। इस दौरान फुलवरिया जंगल में कई साल से संचालित अवैध महुआ शराब की भट्ठी को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया।
इसे भी पढ़ें : 11 हजार घूस ले रहा था रोजगार सेवक, ACB के हत्थे चढ़ा
Police ने शराब बनाने के उपकरण भी किए नष्ट
पुलिस ने लगभग पांच क्विंटल जावा महुआ और एक दर्जन से भी अधिक शराब बनाने के उपकरण भी नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध महुआ शराब की ठिकाने पर अभियान के तहत छापेमारी कर इस धंधे में शामिल लोगों पर अंकुश लगाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : महापुरुषों, वीरों और शहीदों की धरती है झारखंड : CM












