रांची : महापुरुषों, वीरों और शहीदों की धरती है झारखंड। यह कहना है कि CM हेमंत सोरेन का। सीएम ने यह बात वीर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह के शहादत दिवस पर कही। वे कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास में दोनों वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। सीएम ने मौके पर उनकी तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इसे भी पढ़ें : सरकार नियम-कानून से चलती है, व्यक्ति विशेष से नहीं : HighCourt
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक रहे हैं वीर शहीद : CM
मौके पर सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक रहे हैं अमर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह। उन्होंने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई। इन वीर सपूतों की शहादत अतुल्य है। अंग्रेजी शासन व्यवस्था के खिलाफ वर्ष 1857 के विद्रोह में इन वीर सपूतों ने अपनी बहादुरी और शौर्य का लोहा मनवाते हुए अंग्रेजों के दांत खट्टे किए। ऐसे वीर सपूतों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह हमसभी की जिम्मेवारी है कि हम उनके संघर्ष, आदर्श, समर्पण और बलिदान को व्यर्थ न जाने दें।
इसे भी पढ़ें : …और पुलिस के पहुंचते ही मच गया हड़कंप, 2 युवक और युवतियां ऐसी हालत में पकड़ाई कि…










