गढ़वा : मनरेगा योजना के काम में रिश्वत ले रहा था रोजगार सेवक। 11 हजार रुपये घूस ले रहा था। मनरेगा में डोभा बनाने का काम था। तीसरी किस्त के लिए पैसे देने के नाम ले रहा था रिश्वत। लाभुक महिला के लड़के ने पलामू एसीबी से की शिकायत। फिर एसीबी ने मामले की जांच और आरोप सही पाया। फिर हुई कार्रवाई।
इसे भी पढ़ें : …और पुलिस के पहुंचते ही मच गया हड़कंप, 2 युवक और युवतियां ऐसी हालत में पकड़ाई कि…
ACB के इस साल का पहला ट्रैप
मामला गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड अंतर्गत करके पंचायत का है। आरोपी रोजगार सेवक का नाम शैलेश कुमार है। उसने मेरुन बीबी से डोभा निर्माण की राशि की तीसरी किस्त निकालने के लिए पैसे की मांग की थी। मेरुन बीबी के लड़के नियाजुद्दीन अंसारी ने इसकी शिकायत की और फिर हुई कार्रवाई। रोजगार सेवक को गिरफ्तार कर एसीबी की टीम उसे पलामू लेकर गई है।
इसे भी पढ़ें : सरकार नियम-कानून से चलती है, व्यक्ति विशेष से नहीं : HighCourt






