Khunti : ठेकेदार से लेवी वसूलने आने वाले उग्रवादियों का खूंटी पुलिस ने जंगल तक पीछा किया। आखिरकार पुलिस ने दोनों उग्रवादियों को धर-दबोचा। पकड़े गये उग्रवादियों ने अपना नाम अनुज बोदरा और सुधीर बोदरा बताया है। दोनों सगे भाई हैं। इनके पास से 5 जिंदा गोलियां, PLFI के नाम की रसीद, 3 मोबाइल और चोरी की एक बाइक बरामद की गई है। यह बाइक बीते जून माह में खूंटी थाना क्षेत्र से चुरा ली गई थी। इस बात का खुलासा आज खूंटी के SDPO अमित कुमार ने किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि खूंटी के SP अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI का एरिया कमांडर राडूग बोदरा उर्फ लंबू अपने दस्ते के साथ ठेकेदारों से लेवी वसूलने की खातिर आने वाला है। इस सूचना पर SP अमन कुमार ने खूंटी के ASP रमेश कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया। गठित टीम ने फौरी कार्रवाई करते हुये दो उग्रवादियों को दबोच लिया। टीम में SDPO अमित कुमार, मुरहू के थानेदार चुड़ामणि टुडू, SI दिगम्बर पांडेय, लक्ष्मण चौधरी, विक्की ठाकुर और विनोद कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।
इसे भी पढ़ें :सुनहरे सपने और रूपहले पर्दे पर छा जाओगी, फिर एक्ट्रेस का क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :डबल म’र्डर का मास्टरमाइंड धराया, क्या बोलें DSP… जानें
इसे भी पढ़ें :घिन आती है ऐसे पड़ोसी पर, अब जिंदगी कटेगी जेल में… जानें
इसे भी पढ़ें :एक हाथ में बहन का क*टा सिर, दूसरे में चा*पड़, कांप उठी रूह… देखें
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के अर्थतंत्र पर ATS की तीखी चोट… देखें कैसे












