Giridih : जिस शख्स को भैया बोल छह साल की बच्ची उससे लिपट जाया करती थी, उसी शख्स ने बच्ची को नहीं छोड़ा। चॉकलेट देने के बहाने उसे अपने घर में बुलाया और उसके साथ बहुत गलत कर गया। कुरकुरे खरीदने दुकान गई बच्ची को घर लौटने में जब देर होने लगी तब उसकी बड़ी बहन उसे खोजने लगी। बहन को पुकारते उसे इधर-उधर खोजते फिर रही थी। बड़ी बहन की आवाज सुन पड़ोसी जल्लाद शख्स ने बच्ची को अपने घर से बाहर छोड़ दिया। बच्ची की हालत देख उसके घरवाले पूरा माजरा समझ गये। बच्ची की बिगड़ती हालत को देखते हुये उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं कुकर्मी पड़ोसी फरार हो गया। यह शर्मनाक वारदात गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र में हुई। केस दर्ज होने के बाद देवरी पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये फरार संदेही गुनाहगार पड़ोसी कुकर्मी को दबोच लिया।
घटना को लेकर हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि LKG में पढ़ने वाली 6 साल की बच्ची अपने घर से चंद दूरी पर एक दुकान से कुरकुरे खरीदने गई थी। दुकान से लौटते वक्त बच्ची को रास्ते में ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने रोक लिया। उसे चॉकलेट देने के बहाने अपने घर के अंदर ले गया और फिर बच्ची के साथ महापाप किया। बच्ची की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस वारदात के बाद से गांव के लोगों का गुस्सा उबाल पर है। गांववालों ने दोषी कुकर्मी को कठोर से कठोर सजा दिलाने की डिमांड की है। इलाके के DSP ने मीडिया को बताया कि भादवि की धारा 376AB/504/506 एवं 4/6 Pocso Act के तहत केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें :फिर से उड़ेगी GO FIRST की फ्लाइट, DGCA ने दी मंजूरी…
इसे भी पढ़ें :इस साल और भी भव्य होगा झारखंड आदिवासी महोत्सव : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : डबल म’र्डर का मास्टरमाइंड धराया, क्या बोलें DSP… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस कार्यशैली सुधारे नहीं तो होगी कार्रवाई : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : एक साथ चार स्कूली छात्राओं की मिली डे*ड बॉडी, सनसनी…
इसे भी पढ़ें : दो बच्चों की मां के साथ क्या हो गया, पति फरार… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में रूठा मॉनसून, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कही ये बात








