spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

डबल म’र्डर का मास्टरमाइंड धराया, क्या बोलें DSP… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Latehar : अंधविश्वास के मकड़ जाल में जकड़े लोगों ने एक वृद्ध दंपति को जीने नहीं दिया। डायन करार देकर उन्हें मौत के घाट उतार डाला। कुल्हाड़ी से काटकर दोनों की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। बीते 17 जुलाई को लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के आमडीहा गांव में वृद्ध दंपति कृत सिंह और तुलसीमनी देवी को मौत के घाट उतार दिया गया था। मामले को लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर SIT का गठन किया गया। मामले का खुलासा करते हुए आज DSP कैलाश करमाली ने मीडिया को बताया कि डायन करार देकर वृद्ध दंपति को हत्या की गई थी। उसी गांव के निरंजन सिंह, चंदन सिंह और गोपाल सिंह के घर के लोग अक्सर बीमार रहा करते थे। कुछ दिन पहले निरंजन की पत्नी का मिसकैरिज भी हो गया। यह सब देख निरंजन कुछ लोगों के साथ बारीचट्टान गांव के ओझा सुरेश सिंह के पास गया। ओझा सुरेश ने तंत्र मंत्र के बाद कहा कि कृत सिंह और उसकी पत्नी तुलसीमनी देवी ही तुम्हारे परिवार को कुछ “कर” रहे है। जब तक वह जिंदा रहेंगे, तब तक यह सब चलता रहेगा।

ओझा द्वारा वृद्ध दंपति को डायन करार देने के बाद गोपाल सिंह, चंदन सिंह और निरंजन सिंह ने खतरनाक इरादा बना लिया। उन्होंने दंपति को खत्म कर देने की ठान लिया। निरंजन सिंह, उमेश सिंह और जगरनाथ सिंह ने मिलकर 17 जुलाई की रात वृद्ध दंपती के घर जाकर उन्हें कुल्हाड़ी से काट मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में ओझा सुरेश सिंह, चंदन सिंह, गोपाल सिंह और निरंजन सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं उमेश सिंह और जगरनाथ सिंह की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस कांड के खुलासे में SDPO दीलू लोहरा, पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार, थानेदार श्रीनिवास कुमार सिंह, हेरहंज थानेदार शुभम कुमार, सब इंस्पेक्टर लालेश्वर पासवान समेत अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि डायन बिसाही और ओझागुनी के मामलों से बचे। अंधविश्वास के चक्कर में अपना जीवन बर्बाद न करें।

इसे भी पढ़ें : एक साथ चार स्कूली छात्राओं की मिली डे*ड बॉडी, सनसनी…

इसे भी पढ़ें : दो बच्चों की मां के साथ क्या हो गया, पति फरार… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में रूठा मॉनसून, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कही ये बात

इसे भी पढ़ें :

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: