Kohramlive : खुशहाल जिंदगानी के सुनहरे सपने और रूपहले पर्दे पर गर्दा मचा देने वाली एक्ट्रेस बना देने का झांसा देकर एक भोजपुरी आर्टिस्ट की आबरू लूट ली गई। आर्टिस्ट को इंटरव्यू के बहाने होटल में बुलाया और फिर उसके साथ रेप किया। किसी तरह होटल से बाहर निकली एक्ट्रेस ने थाने में केस दर्ज कराया है। गुरूग्राम के चकरपुर एरिया में रहनेवाले महेश पांडेय इस्ट्राग्राम पर एक्ट्रेस से जुड़ा और फिर उसे अपना दोस्त बना लिया। बातचीत में ही एक्ट्रेस को कई तरह के सुनहरे सपने दिखा उसे अपने झांसे में ले लिया। एक रोज महेश पांडेय ने एक्ट्रेस को एक भोजपुरी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। उसे बीते 29 जून को इंटरव्यू को लिये बुलाया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता एक्ट्रेस ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया है कि गुरुग्राम के उद्योग विहार इलाके के एक होटल में बुलाया। होटल पहले से बुक किया हुआ था। इल्जाम है कि होटल भी किसी सुभाष नाम के युवक के नाम से बुक था। इसके लिये फर्जी ID का सहारा लिया गया। होटल के रूम में पहले एक्ट्रेस से कुछ सवाल-जवाब किये गये। कुछ देर बाद महेश शराब निकाल कर पीने लगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे शराब पीता देख वह वहां से उठ कर जाने लगी, तभी उसे पकड़ लिया गया। प्रतिरोध करने पर उसे गालियां दी गई। इसके बाद उसके साथ रेप किया। पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें :घिन आती है ऐसे पड़ोसी पर, अब जिंदगी कटेगी जेल में… जानें
इसे भी पढ़ें :एक हाथ में बहन का क*टा सिर, दूसरे में चा*पड़, कांप उठी रूह… देखें
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के अर्थतंत्र पर ATS की तीखी चोट… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :फिर से उड़ेगी GO FIRST की फ्लाइट, DGCA ने दी मंजूरी…
इसे भी पढ़ें :इस साल और भी भव्य होगा झारखंड आदिवासी महोत्सव : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : डबल म’र्डर का मास्टरमाइंड धराया, क्या बोलें DSP… जानें








