KHUNTI : PLFI से जुड़े 3 लोगों को खूंटी पुलिस ने दबोच लिया। कोनबीरकेला में सुरक्षा बलों की ओर से की गई छापामारी के दौरान इन्हें पकड़ा गया। इनकी पहचान जीवन सुरीन उर्फ लगनू उर्फ बोंका, अनिल मांझी और अनमोल गुड़िया के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि सभी पुलिस और CRPF की ओर से नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे। छापेमारी अभियान में ASP अभियान खूंटी रमेश कुमार, CRPF के द्वितीय कमान अधिकारी पीआर मिश्रा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा ओम प्रकाश तिवारी सहित कुल 9 अधिकारी और जवानों की टीम शामिल रहीं। इसमें खूंटी के अलावा चाईबासा व रांची के अधिकारी भी शामिल रहे।
एक बाइक और 11 मोबाइल बरामद
इनके पास से एक बाइक, 11 मोबाइल फोन, संगठन का पर्चा व चंदा रसीद, रायफल सिलिंग तथा गरम पट्टी बरामद की गई है। जांच में यह भी पता चला है कि गत 3 फरवरी को गुदड़ी इलाके में सुरक्षा बलों व उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में यह सभी शामिल थे। बता दें कि हाल ही में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ भी हुई थी। लिहाजा अपना अस्तित्व बचाने के लिए उग्रवादी संगठन सुदूर जंगली इलाके में अलग-अलग ठिकाना बनाकर छिपने की कोशिश कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : LIC के इस प्लान से 1 रुपये में मिल रहा है एक करोड़ का फायदा, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीन लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं, केंद्र ने SC को बताया
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, अब जमीन का भी होगा ‘आधार’ नंबर
इसे भी पढ़ें : कहीं आपका भी e-Shram Card तो नहीं हो गया रिजेक्ट, ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें : माओवादियों द्वारा लगाये गये IED Blast में पत्रकार की मौत
इसे भी पढ़ें : कोडरमा, हजारीबाग, चतरा और गिरिडीह में इंटरनेट सेवाएं बंद, जानिये क्यों
इसे भी पढ़ें : “जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरकार का हर विधायक होगा मुख्यमंत्री, ऐसे करेंगे काम : चन्नी








