spot_img

Garhwa : ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस, टल गई बड़ी वारदात… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में एक बड़ी वारदात की प्लानिंग में जुटे सात अपराधियों को पुलिस ने हथियारों के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में जेल से हाल ही में बाहर आया कुख्यात अपराधी ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 4 देसी कट्टा, 4 जिंदा गोली, 6 मोबाइल और 2 बाइक बरामद की हैं। गढ़वा SP आशुतोष शेखर के कानों में किसी ने हल्की सी फूंक मारी कि नगवां मुहल्ला स्थित सरसतिया नदी किनारे एक अधनिर्मित मकान में कुछ अपराधी बड़ी घटना की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही SP के निर्देश पर SDPO नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।

पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों को रंगे हाथ योजना बनाते हुये पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह ट्रेन से उतरने वाले एक यात्री को लूटने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साजिश नाकाम हो गई। गिरफ्तार आरोपियों में राजन तिवारी, प्रिंस कुमार, आकाश दुबे, पवन चंद्रवंशी, इनायत सिद्दकी उर्फ दिबरी, वैभव केशरी और संतोष सोनी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। राजन तिवारी पर 5, इनायत और संतोष पर 4-4 मामले, जबकि आकाश दुबे पर एक केस दर्ज है। घटना के बाद इलाके में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।

 

इसे भी पढ़ें : PM मोदी के दौरे से पहले हाई अलर्ट, कार्यक्रम स्थल के पास मिला…

इसे भी पढ़ें : विजय बने CM, शपथ में सबसे चर्चित पल रहा ये…

इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल (11-17 मई 2026): किस राशि पर बरसेगा भाग्य… जानें

इसे भी पढ़ें : आसमान से बरसी आफत, उजड़े खेत देख रो पड़े किसान… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “BJP हमारी सबसे बड़ी दुश्मन” हार के बाद ममता और क्या बोली… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...