DEOGHAR : देवघर की सारठ पुलिस ने पाइप चोरी मामले में 5 आरोपियों को दबोच लिया है। ये जिस गिरोह के सदस्य हैं, उसके अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बुधवार को यह कार्रवाई की। सारठ पुलिस ने बताया कि खागा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत लगाए जा रहे पाइप की चोरी का मामला थाने में दर्ज था। पुलिस को सूचना मिली कि चोरी के पाइप अन्यत्र ले जाए जा रहे हैं। तत्काल विशेष टीम ने छापा मारकर बगदहा मोड़ से बारह चक्का ट्रक जब्त किया। इसमें 52 पीस पाइप लदे थे। ट्रक चालक सह मालिक जितेंद्र सिंह, अनिल यादव, सोनू राय, कृष्ण मोहन यादव व अर्जुन महतो को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाले हैं।
गिरोह के और कई नामों का खुलासा
पूछताछ में गिरोह में शामिल कई और लोगों के नामों का खुलासा हुआ है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पहले भी पाइप चोरी की शिकायत की गई थी। इसमें पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के पाइप चोर गिरोह से जुड़े 7 अपराधियों को हावड़ा के लिलुआ स्थित पाइप कारखाने से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
इसे भी पढ़ें : 8 साल के मासूम के सामने बाप का मर्डर, बोला- मामा पेट पर चढ़कर…
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में फिर सड़क पर दौड़ी मौत, देखिये कैसे फूटा लोगों का आक्रोश
इसे भी पढ़ें : दिन भर किया धंधा, रात को हो गया कांड, पुलिस बोली- आप तो बहुत…
इसे भी पढ़ें : छात्रा को छेड़ रहा था युवक, मां ने ऐसे सिखाया सबक, देखें…
इसे भी पढ़ें : इंडीज को 6 विकेट से हराया, इन नये खिलाड़ियों ने किया कमाल
इसे भी पढ़ें : भड़के शिक्षा मंत्री, बोले- कागज का पुलिंदा नहीं, काम दिखाईये
इसे भी पढ़ें : शिक्षक नियोजन प्रक्रिया पर लगी रोक, जानिये क्या बोले अभ्यर्थी…
इसे भी पढ़ें : भड़के शिक्षा मंत्री, बोले- कागज का पुलिंदा नहीं, काम दिखाईये
इसे भी पढ़ें : आर-पार की लड़ाई में जुटी पुलिस, देखें वीडियो…












