spot_img
spot_img

राहगीरों से लूटपाट कर रहे 4 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : बेड़ो से नरकोपी जाने वाले रास्ते में राहगीरों से लूटपाट कर रहे चार अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। अपराधियों के पास से लूट के ₹4000 रुपये, एक लेडीज पर्स, एक लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त चाकू और एक स्प्लेंडर बाइक भी जब्‍त की है।

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली कि बेड़ो से नरकोपी जाने वाले रास्ते के घने जंगल में ग्राम मुरतो के पास चार अपराधी राहगीरों से लूटपाट कर रहे हैं। सूचना पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम की देखरेख में बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम मौके पर पहुंची और अपराधियों की खोजबीन में जुट गई। टीम को पता चला कि दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। वहीं दो अपराधी जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए दोनों अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। दोनों ने अपना नाम रेहान अंसारी और आरिफ अंसारी बताया। दोनों ने भागे साथी सोहेल अंसारी और अजहर अंसारी के बारे में जानकारी दी। जिसे छापामारी दल गठित कर पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में पुलिस जुटी है।




Read More : झारखंड ने दो और पत्रकारों को खोया, मृत्‍युंजय श्रीवास्‍तव और अतुल वर्मा का निधन

Read More : बिहार में शादी पर रोक नहीं, DJ पर बैन… जानिये बिहार का नया Guideline

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...