spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड ने दो और पत्रकारों को खोया, मृत्‍युंजय श्रीवास्‍तव और अतुल वर्मा का निधन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : कोरोना महामारी हर दिन अपनों को दूर ले जा रहा है। अपनों के जाने से हर मन व्‍यथित है। पिछले दो दिन में झारखंड ने दो पत्रकारों को खोया। रांची से आजतक के वरिष्‍ठ पत्रकार मृत्‍युंजय श्रीवास्‍तव और लातेहार से न्‍यूज11 भारत के संवाददाता अतुल वर्मा का निधन हो गया। दोनों के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

मृत्युंजय श्रीवास्‍तव बहुत सतर्क रहते थे। मास्क के साथ-साथ फेस शिल्ड भी लगाते थे। हमेशा सैनिटाइजर और एक्‍स्‍ट्रा मास्‍क बैग में रखते थे। अगर कोई मास्क नहीं लगाए हुए दिखा तो उसको मास्क देना नहीं भूलते थे। ऐसे व्‍यक्ति के निधन की खबर ने झकझोर दिया।

Read More : पीएम ने हेमंत सोरेन से की बात, सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात…

मृत्युंजय श्रीवास्‍तव के पुलिसवालों काफी घनिष्टता थी। नक्‍सल और पुलिस पर अच्‍छी प‍कड़ थी। रांची से वे आजतक के लिए पत्रकारिता करते थे। अचानक से आज उनके निधन की खबर से उनको जानने वाले मर्माहत हैं।

वहीं लातेहार से न्‍यूज11 भारत के संवाददाता अतुल वर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। बरवाडीह के पहड़तल्ली निवासी और अतुल वर्मा लातेहार के राजहार स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती थे। पिछले दो दिनों से उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। पर कल शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अन्य जिले के अस्पताल में ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में उनकी मौत हो गयी। सरकार के गाइडलाइन के अनुसार देर रात ही बरवाडीह के आदर्श नगर शवदाह गृह में परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी उनका दाह संस्कार किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...