SIMDEGA : सिमडेगा पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में दो लोगों को दबोच लिया है। इनकी पहचान विनोद केरकेट्टा तथा नुवेला सोरेंग उर्फ पूजा के रूप में की गई है। आरोप है कि दोनों कोलेबिरा थाना क्षेत्र एवं पाकरटांड़ थाना क्षेत्र की 3 नाबालिग बच्चों व 2 युवक और युवती को लेकर दिल्ली जा रहे थे। इन सभी को काम दिलाने का प्रलोभन दिया गया था। रांची से दिल्ली जाने के दौरान सिमडेगा पुलिस की मानव तस्करी विरोधी इकाई (AHTU) ने इन्हें बस स्टैंड से धर-दबोचा। इनके झांसे में आए 5 लोगों को मुक्त करा लिया गया।
आरोपियों के पास से ट्रेन का ई-टिकट बरामद
आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से रेलवे का ई-टिकट बरामद किया गया है। पिछले 16 महीने में 22 अलग-अलग मामलों में कुल 100 से अधिक लोगों को मानव तस्करों से मुक्त कराया गया है। अब तक 37 मानव तस्करों को जेल भेजा जा चुका है।
इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद की किडनी पहले से अधिक खराब, अभी डायलिसिस की जरूरत नहीं
इसे भी पढ़ें :आज जारी हो सकता है CTET का RESULT!, इन STEPS से कर सकेंगे चेक
इसे भी पढ़ें :Lohardaga में फिर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जंगल में किया …
इसे भी पढ़ें :12वीं पास CISF में बिना एग्जाम पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन, 81100 होगी सैलरी
इसे भी पढ़ें :घर के बाहर JDU नेता को मारी इतनी गोलियां कि… देखें
इसे भी पढ़ें :अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में दोषियों को सजा का ऐलान, जानिये डिटेल
इसे भी पढ़ें :7वीं से 10वीं JPSC PT का संशोधित रिजल्ट जारी, जानिए किस कोटे से कितने हुए पास
इसे भी पढ़ें :8 साल के मासूम के सामने बाप का मर्डर, बोला- मामा पेट पर चढ़कर…
इसे भी पढ़ें :बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो








