Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया में संदिग्ध हालत में विवाहिता की लाश मिलने की फैली खबर के बाद हड़कंप मच गया। विवाहिता की पहचान सरिता कुमारी के तौर पर की गयी है। वह अपने ससुराल में थी। उसका ससुराल चुटिया थाना क्षेत्र के केतारी बागान में है। मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरिता के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का इल्जाम लगाया है। उनका इल्जाम है कि ससुरालवालों ने उसे जहर देकर मार डाला।
27 साल की सरिता की शादी 2019 में धनंजय कुमार से हुई थी। धनंजय राजस्थान में काम करता है। दोनों की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ बहुत धूम-धाम से की गयी थी। सरिता का मायके चुटिया थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी में है। उसकी बड़ी बहन पटना में रहती है। बहन ने बताया कि सरिता की सास अपनी बेटी और दामाद को अपने साथ घर में रखना चाहती थी। इस बात को लेकर अक्सर सास-बहु में नोक-झोंक हुआ करता था। बहन ने इल्जाम लगाते हुये कहा कि सास ने ही उसकी बहन को जहर देकर मार डाला है।
मायके पक्ष का इल्जाम है कि सरिता के घर में लगे CCTV गुरुवार को बंद थे। अगर गहराई से इस बात की तहकीकात की जाए तो सारे राज बेनकाब हो सकते है। वहीं पुलिस हर बिन्दु पर छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा और दशा तय होगी।
इसे भी पढ़ें :फूट- फूट कर रोने लगे करण जौहर, देखें Video
इसे भी पढ़ें :रांची के बीचों-बीच S*x Racket का खुलासा, होटल मैनेजर अरेस्ट
इसे भी पढ़ें :जालिम को बनाया बंधक, कर दिया बड़का कांड… देखें
इसे भी पढ़ें :अब Twitter पर भी Edit किए जा सकेंगे पोस्ट, जानें कब से
इसे भी पढ़ें :कोलकाता से बनारस जा रही बस का हजारीबाग में ब्रेक फेल, फिर…
इसे भी पढ़ें :पढ़ाई के लिए पिता ने लगाई फटकार, बेटे ने उठाया ये कदम…












