Kohramlive: लंबे इंतजार के बाद फेमस डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा ने टीवी पर एकबार फिर से वापसी की हैं, झलक के 10 वें सीजन को करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही जज कर रहे हैं। चैनल ने शो के अगले एपिसोड का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में Karan Johar रोते हुए दिख रहे हैं। शो की कंटेस्टंट नीति टेलर और आकाश थापा ने अपनी डांस परफॉर्मेंस को करण और उनकी फैमिली को डेडिकेट किया। हर हफ्ते शो में कंटेस्टेंट एक स्पेशल थीम पर डांस करते हैं और इस बार की स्पेशल थीम थी फैमिली तो ऐसे में कंटेस्टेंट के साथ ही साथ जज भी काफी इमोशनल नजर आये।
View this post on Instagram
कंटेस्टंट नीति की डांस परफॉर्मेंस को देखकर शो के जज करण जौहर काफी भावुक हो गए। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद करण जौहर के बेटे यश का एक वीडियो क्लिप प्ले किया गया। जिसमें यश अपने डैडा Karan Johar की तरह पोज करते दिख रहे हैं। जिसे देख कर करण जौहर फूट-फूट कर रोने लगते हैं। करण को रोता हुआ देख कर शो के होस्ट मनीष पॉल और जज नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित उन्हें संभालते की कोशिश करते हैं।
खुद को बेहद खुशनसी मानता हूं : करण जौहर
नीति टेलर और आकाश थापा के डांस परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए करण ने कहा- आप दोनों को देख कर लगा था जैसे मेरे यश और रूही बड़े हो गए। करण ने कहा कि मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझता हूं क्योंकि यश और रूही मेरे लाइफ का हिस्सा है। फिल्ममेकर करण जौहर साल 2017 में सरोगेसी की मदद से सिंगल पैरेंट बने। उनके दो जुड़वा बच्चे हैं, यश और रूही।
इसे भी पढ़ें :पढ़ाई के लिए पिता ने लगाई फटकार, बेटे ने उठाया ये कदम…
इसे भी पढ़ें :Bihar Board मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल










