Hazaribagh : एक मोबाइल दुकान के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर खौफ पैदा कर दिया गया। दुकान के बाहर नक्सली संगठन के नाम पर एक पोस्टर भी चिपका दिया गया। फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी भाग निकले। फायरिंग की फैली खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले का जायजा ले रही है। यह फायरिंग हजारीबाग के चौपारण थाना के कुछ दूर हुई। यह मोबाइल दुकान शशि शेखर की बताई गई। वो चौपारण के रिपोर्टर हैं। एक दैनिक अखबार से जुड़े हैं। घटना के समय शशि शेखर और उनके भाई अपनी दुकान बंद कर घर जा चुके थे। उनके घर जाने के बाद ही वहां पहुंचे अपराधियों ने बंद दुकान के शटर पर गोलियां बरसा दी। हालांकि इस फायरिंग में किसी तरह के नुकसान होने की बातें सामने नहीं आई है। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगालने में जुटी गई है। सूत्रों के अनुसार पर्चा PLFI के नाम से चिपकाया गया है। पुलिस कई बिंदु पर तहकीकात कर रही है।
इसे भी पढ़ें : UGC NET और JRF एग्जाम का Application Process शुरू, जानें परीक्षा की डेट
इसे भी पढ़ें : MP News: OMG! इस महिला के सिर पर सींग, डॉक्टर भी हैरान… देखें
इसे भी पढ़ें : CBSE ALERT : निकल गये बोर्ड परीक्षा के डेट, यहां देखें पूरा Schedule
इसे भी पढ़ें : झारखंड में ठंड बरपाएगी कहर, देखें कब तक…
इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार के 3 साल पूरे होने पर क्या बोल गये CM सोरेन… देखें












