New Delhi : देशभर में पेपर लीक को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच PM नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुये उन्होंने साफ कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पेपर लीक जैसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। PM ने कहा कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गये हैं ताकि मामलों का तेजी से निपटारा हो सके।PM मोदी ने कहा कि “युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार ठोस फैसले ले रही है और यह उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी
प्रधानमंत्री की यह घोषणा ऐसे समय आई है, जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्र और युवा लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बीती रात भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया, जब दो अलग-अलग जगहों पर पथराव की घटनायें हुईं। इस दौरान दो सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गये। हालात बिगड़ने पर पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी खबर है। देर रात तक इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
दिल्ली से निकलकर कई राज्यों तक पहुंचा आंदोलन
पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ विरोध अब सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। बुधवार को पटना, जयपुर, चेन्नई, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम और मुंबई समेत देश के कई शहरों में छात्रों ने प्रदर्शन किये। जगह-जगह शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लागू करने की मांग दोहराई गई।
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
इसे भी पढ़ें : भाजपा के घेराव पर कांग्रेस का तीखा जवाब…
इसे भी पढ़ें : अंग्रेजों के जमाने के कानून बदल गये, बिहार विधानसभा में 20 विधेयक पास…
इसे भी पढ़ें : दो अवैध भट्ठियां ध्वस्त, 1100 किलो जावा-महुआ किया नष्ट…
इसे भी पढ़ें : ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अगर जहाज पर ह’मला हुआ तो उड़ा देंगे पुल या पावर प्लांट…
इसे भी पढ़ें : इस बार बकरी बाजार में दिखेगा तंजौर मंदिर का अद्भुत स्वरूप…







