हजारीबाग में ए’नका’उंटर…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक सवार अपराधी किसी बड़ी वारदात की फिराक में इलाके में घूम रहे हैं। चंद्रगुप्त माइंस कंपनी के पास घेराबंदी के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने भागते हुये फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी घायल हो गया और दोनों को दबोच लिया गया।

पहचान छिपाने की कोशिश, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ में दोनों आरोपी बार-बार अपनी पहचान बदल रहे हैं। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड और राहुल दुबे गिरोह से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश है।

 

 

इसे भी पढ़ें : सोनम वांगचुक का अनशन खत्म… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : देर रात PM मोदी का बड़ा संदेश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सलमान खान की छात्रों से खास अपील, वांगचुक के लिए क्या लिखा… देखें

इसे भी पढ़ें : लापरवाही पर भड़के DC, कई अधिकारियों को शोकॉज, दो का रोका वेतन…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में खुलेगा फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, सूचना भवन से होगी शुरुआत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सोनम वांगचुक का अनशन खत्म… देखें वीडियो

New Delhi : करीब 25 दिनों से जारी अनशन...

देर रात PM मोदी का बड़ा संदेश… देखें वीडियो

Kohramlive : NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर...

सलमान खान की छात्रों से खास अपील, वांगचुक के लिए क्या लिखा… देखें

Kohramlive : दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP...

लापरवाही पर भड़के DC, कई अधिकारियों को शोकॉज, दो का रोका वेतन…

Ranchi : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के कार्य में...