Kohramlive : NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में उठ रहे सवालों और छात्रों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात बड़ा संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेपर लीक जैसे अपराधों पर अब और भी सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। शुक्रवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर अहम प्रस्ताव रखा जायेगा। वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि यह लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों के भविष्य से जुड़ा बेहद संवेदनशील विषय है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई महीनों में इस मामले में कई कानूनी कदम उठाये गये हैं। दोषियों की गिरफ्तारी हुई है और वे जेल में हैं। साथ ही सरकार की प्राथमिकता यह रही कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो। इसी कारण कम समय में करीब 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा दोबारा कराने की व्यवस्था की गई और हाल ही में परिणाम भी घोषित किये गये।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार केवल परीक्षा कराकर संतुष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने संबंधित विभागों को फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान वाला मसौदा तैयार करने का निर्देश दिया था, जिसे विभागों ने देर रात तक तैयार कर लिया। उन्होंने कहा कि इस मसौदे पर कैबिनेट में चर्चा होगी और सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जायेगा। इसके बाद संसद के दूसरे सप्ताह में इस विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास किया जायेगा।
दोषियों को जल्द मिलेगी सजा: PM
इससे पहले गुरुवार सुबह भी प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा था कि देश के युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की जायेगी, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
इसे भी पढ़ें : सलमान खान की छात्रों से खास अपील, वांगचुक के लिए क्या लिखा… देखें
इसे भी पढ़ें : लापरवाही पर भड़के DC, कई अधिकारियों को शोकॉज, दो का रोका वेतन…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में खुलेगा फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, सूचना भवन से होगी शुरुआत
इसे भी पढ़ें : अवैध खनन पर DC सख्त, ये चार प्रखंड रडार पर…
इसे भी पढ़ें : अचानक सदर अस्पताल में सीधे मरीजों के पास पहुंचे DC, फिर…







