spot_img
spot_img

PM मोदी कल गोरखपुर में, स्टेशन हुआ जगमग… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : गोरखपुर से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन को PM नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखायेंगे। कल यानी 7 जुलाई को दिन के साढ़े तीन बजे गोरखपुर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कैब-वे के पास बने मंच पर PM मोदी पहुंचेंगे। यहां से PM 2 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। पहली गोरखपुर से लखनऊ और दूसरी जोधपुर से साबरमती के लिए होगी। वंदे भारत का गोरखपुर से लखनऊ तक सफल ट्रायल हो चुका है। इससे पहले आज यूपी के CM योगी आदित्यनाथ गुरुवार की शाम गोरखपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से वह सीधे गीता प्रेस फिर रेलवे स्टेशन पहुंचे। PM मोदी के कार्यक्रमों को लेकर की जा रही तैयारियों का पूरा जायजा लिया। वहीं कुछ जरूरी निर्देश भी दिये। इसके बाद CM योगी गोरखनाथ मंदिर गये और गुरु गोरखनाथ का पूजन-अर्चन किया। वहीं अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के सामने शीश झुकाया।

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के बाद PM 500 करोड़ की लागत से गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद PM मोदी को प्रेजेंटेशन के माध्यम से गोरखपुर जंक्शन के नए मॉडल को दिखाने की तैयारी है। वहीं रेलवे प्रशासन ने पूर्वाेत्तर रेलवे की विकास यात्रा के दो मिनट के वीडियो को भी PM मोदी को दिखाने की तैयारी की है। एक नंबर प्लेटफॉर्म को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। पुराने पंखे बदलकर नये लगवा दिए गये हैं। करीब 100 मीटर तक प्लेटफाॅर्म पर रंग-बिरंगे चादरों से ढ़क दिया गया है। रंंग-बिरंगी रोशनी से नहाती पूरा स्टेशन जगमग है।

इसे भी पढ़ें :आदिवासी समाज आहत, भाजपा कार्यालय के बाहर होगा हंगामा… जानें कब

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ममता बनर्जी को एक झटका, करीबी विधायक ने छोड़ा साथ…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर...

पुलिस की गो’ली खाकर उग्रवादी ने उगले कई राज, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Khunti : खूंटी के घने जंगल इंदवन में मुठभेड़...

गांव-गांव घूमकर बांट रहा था ‘सरकारी बाबू’ बनने का सपना, फिर…

Pakur : पाकुड़ में खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर...

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, 11 गेंद 50 रन और इतिहास ध्वस्त…

Kohramlive : श्रीलंका के दांबुला में रविवार को भारत...