spot_img
spot_img
spot_img

PM मोदी गदगद हुये… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया। भारत ने 50 साल बाद ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता। वहीं, ओलंपिक में आठ बार की चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम का यह 13वां पदक है। भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें और 33वें मिनट में गोल दागा। वहीं स्पेन के लिये मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में गोल किया। इस जीत के बाद भारतीय हॉकी के अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, ‘‘भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान के लिए टीम प्रशंसा की पात्र है। उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। इस टीम द्वारा दिखाई गई निरंतरता, कौशल, एकजुटता और लड़ने की भावना हमारे युवाओं को प्रेरित करेगी। ‘वेल डन’ भारतीय हॉकी टीम।”

हॉकी टीम की जीत पर गदगद PM नरेंद्र मोदी ने भी खुशी का इजहार करते हुये ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। ’’ उन्होंने लिखा, ‘‘भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुये कांस्य पदक जीता। यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है।’’ खिलाड़ियों की तारीफ करते हुये कहा, ‘‘उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनायेगी।”

गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘‘क्या शानदार प्रदर्शन। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हमारी पुरुष हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपका दमदार प्रदर्शन और बेहतरीन खेल भावना खेल के लिए एक नया जोश जगायेगी। आपकी उपलब्धि ने देश का गौरव बढ़ाया है।’’

इसे भी पढ़ें :नहीं रहें पूर्व CM…

इसे भी पढ़ें :IED ब्ला’स्ट, जवान एयरलिफ्ट

इसे भी पढ़ें :“अलविदा कुश्ती” : फोगाट

इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला : कृषि ऋण माफी की सीमा दो लाख

इसे भी पढ़ें :‼️होटल-बार बेच-बाच छोड़ दूंगा झारखंड‼️ पुलिस कार्यशैली से दुखी युवा व्यवसायी क्या बोल गये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :अस्पताल के फ्रीजर में मिला बीयर और बोतल

इसे भी पढ़ें :बंकर में छुपा रखा था पूरा जुगाड़, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें :हर आंगन में एक पेड़ जरूर लगाये, ताकि हरियाली छाई रहे : CM

इसे भी पढ़ें :फिल्म प्रोड्यूसर सलीम खान और उनका बेटा हिंसा के शिकार

इसे भी पढ़ें :एक सरकारी मुलाजिम निकला कातिल, उगले राज…

इसे भी पढ़ें :500 रुपये में मिलेगा सिलेंडर…

इसे भी पढ़ें :कल रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

पहली नजर का प्यार, हकीकत या केवल एहसास? क्या कहता है विज्ञान… जानें

Kohramlive : फिल्मों में अक्सर आपने देखा होगा, नजरें...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...

कभी दहाड़ते थे बाघ, अब इंतजार में है जंगल के राजा!

Kohramlive : झारखंड के घने साल जंगलों के बीच...