Giridih : गिरिडीह में मारे गये अनिल यादव का कातिल एक सरकारी मुलाजिम निकला। पुलिस ने अनिल यादव की बेरहमी से हत्या करने के जुर्म में सरकारी मुलाजिम बैजू रविदास को धरा है। वह सरिया प्रखंड कार्यालय में बड़ा बाबू है। मारा गया अनिल और बैजू एक ही मोहल्ले का रहनेवाला है। लेन-देन को लेकर अनिल यादव और बैजू में अदावत चल रही थी। इस वजह से ही अनिल की हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्टयां जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार बैजू ने मोहल्ले में ही अनिल यादव को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या करने के बाद शव को रस्सी और प्लास्टिक से बांधा और फिर उसे कार में लादकर पीरटांड थाना इलाके के पालगंज – खेताडाबर सड़क में खुखरा मोड़ पर फेंक दिया। अनिल की लाश मिलने के बाद जनाक्रोश उबाल पर आ गया। गुस्साये लोग सड़क पर उतर आये और रोड जाम कर दिया। अनुसंधान में जुटी पुलिस को एक क्लू मिला, जिसके आधार पर बैजू को उठा लिया गया। वह पुलिस के सामने टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में बैजू का साथ कुछ अन्य लोगों ने भी दिया है। पुलिस इस बिंदु पर गहराई से तहकीकात कर रही है। बैजू गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
इसे भी पढ़ें : शेख हसीना की भारत में दूसरी रात कहां और कैसे गुजरी… जानें
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में ह’त्या, लोगों का गुस्सा उबाल पर
इसे भी पढ़ें : नर्सिंग होम के मालिक की गो’ली मारकर ह’त्या
इसे भी पढ़ें : कोकर चौक में बरपा हंगामा, पुलिस ने चटकाई लाठियां
इसे भी पढ़ें : विश्व आदिवासी दिवस यादगार हो, झारखंडी संस्कृति झलके : CM
इसे भी पढ़ें : वनोपज की डिमांड खूब, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें
इसे भी पढ़ें : डायल 112 में मिलेगा क्विक रेस्पॉन्स, DGP लाये नया फार्मूला
इसे भी पढ़ें : कमिश्नर का आदेश, 15 साल पुरानी गाड़ियों को परमिट न दें
इसे भी पढ़ें : ये कैदी होंगे आजाद
इसे भी पढ़ें : फैक्ट्री के अंदर तहलका, जिम्मेदार कौन?













