Ranchi : ”झारखंड में जल-जंगल और जमीन सदा जीने का जरिया रहा है। लेकिन, सदियों से चली आ रही ये व्यवस्था अंधाधुंध विकास और शहरीकरण के चलते हरियाली कम पड़ते जा रही है। एक जमाना था, चारों तरफ हरियाली ही हरियाली थी। अब हरे-भरे पेड़ों से भरे जंगल में कंक्रीट बिछती जा रही है। इसका सीधा असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। अगर समय रहते नहीं चेते तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा। पर्यावरण बचाने के लिये जरूरी है कि हर आंगन में एक पेड़ जरूर लगाये। बेशक, जाड़ा, गर्मी या बरसात हो, मौसम के अनुकूल एक पेड़ जरूर लगाये।”यह कहना है CM हेमंत सोरेन का। मौका था रांची में भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा आयोजित 75 वां वन महोत्सव का। CM हेमंत सोरेन ने आम से लेकर खास से आग्रह किया कि जहां वे घर बनायें, वहां कम से कम एक पेड़ जरूर लगाये। जब प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी मानव जीवन का अस्तित्व रहेगा। पर्यावरण के हो रहे नुकसान को रोकने के लिए हर किसी को आगे आना होगा। जीवन शैली में बदलाव लाने के लिये पेड़ों से करनी होगी दोस्ती। इस अवसर पर वनों के संवर्धन और विकास के क्षेत्र में बेहतर योगदान करने वाले वन समिति के सदस्यों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। वहीं, भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर का भ्रमण करने के लिये चार लाभुकों को बैट्री ऑपरेटेड ऑटो प्रदान किया।
इसे भी पढ़ें : शेख हसीना की भारत में दूसरी रात कहां और कैसे गुजरी… जानें
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में ह’त्या, लोगों का गुस्सा उबाल पर
इसे भी पढ़ें : नर्सिंग होम के मालिक की गो’ली मारकर ह’त्या
इसे भी पढ़ें : कोकर चौक में बरपा हंगामा, पुलिस ने चटकाई लाठियां
इसे भी पढ़ें : विश्व आदिवासी दिवस यादगार हो, झारखंडी संस्कृति झलके : CM
इसे भी पढ़ें : वनोपज की डिमांड खूब, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें
इसे भी पढ़ें : डायल 112 में मिलेगा क्विक रेस्पॉन्स, DGP लाये नया फार्मूला
इसे भी पढ़ें : कमिश्नर का आदेश, 15 साल पुरानी गाड़ियों को परमिट न दें
इसे भी पढ़ें : ये कैदी होंगे आजाद
इसे भी पढ़ें : फैक्ट्री के अंदर तहलका, जिम्मेदार कौन?











