Kohramlive : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल-गैस की अनिश्चितता के बीच PM नरेंद्र मोदी कल यानी शुक्रवार को देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी, जिसमें ऊर्जा सुरक्षा, सप्लाई चेन और विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा पर मंथन होगा। सरकार की ओर से साफ संदेश है कि घबराने की जरूरत नहीं। देश के पास फिलहाल करीब 60 दिनों का पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है और आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में है। हालांकि, LPG की कमी और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बने हालात पर खास नजर रखी जा रही है। भारत भले ही सीधे प्रभावित नहीं है, लेकिन वैश्विक हालात को देखते हुये एहतियात और तैयारी दोनों तेज कर दी गई है। सरकार ने बताया कि भारत 40 से ज्यादा देशों से कच्चा तेल खरीद रहा है, जिससे किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम है। वहीं रिफाइनरियां पूरी क्षमता से ज्यादा काम कर रही हैं, ताकि सप्लाई बनी रहे। इस बैठक में ‘टीम इंडिया’ अप्रोच पर जोर रहेगा, यानी केंद्र और राज्य मिलकर हर चुनौती का सामना करें।
इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होगा रोल… जानें
इसे भी पढ़े :ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :रामनवमी महोत्सव का न्योता स्वीकार किया CM हेमंत सोरेन ने…
इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…
इसे भी पढ़े :रांची में गूंजेगा T20 का रोमांच, कब-कब मैच… देखें पूरा शेड्यूल












