Kohramlive : देश के प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के मंगलुरु पहुंचे। यहां उन्होंने 3800 करोड़ रुपये की कई औद्योगिक परियोजनाएं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जनसभा को भी संबोधित करते हुए कहा, वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट प्रोग्राम के जरिए कर्नाटक में कारीगरों के लिए बाजार के अवसर खोल सकेंगे। इन परियोजनाओं से व्यापार करने में आसानी के साथ व्यापार को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
नए अवसरों की भूमि बन गया है नया भारत: PM मोदी
PM ने कहा, नया भारत नए अवसरों की भूमि है। जिन्हें आर्थिक दृष्टि से छोटा समझकर भुला दिया गया था, हमारी सरकार उनके साथ खड़ी है। छोटे किसान, व्यापारी, मछुआरे हों या ठेले वाले हों, ऐसे करोड़ों लोगों को पहली बार देश के विकास का लाभ मिलना शुरू हुआ है। कर्नाटक में मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं। हम मछुआरों को उनकी आय बढ़ाने के लिए बेहतर नावें और तकनीक देने पर भी काम कर रहे हैं।
8 लाख से ज्यादा लोगों को घर दिए
कर्नाटक में भी गरीबों के लिए 8 लाख से ज्यादा पक्के घरों के लिए मंजूरी दी गई है। मध्यम वर्ग के हजारों परिवारों को भी अपना घर बनाने के लिए करोड़ों रुपए की मदद दी गई है। जल जीवन मिशन के तहत सिर्फ 3 सालों में ही देश में 6 करोड़ से ज्यादा घरों में नल कनेक्शन की सुविधा पहुंचाई गई।
इसे भी पढ़ें : एक घंटे तक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजता रहा सरायकेला… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर, ग्राम प्रधान तक को नहीं बख्शा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : कपड़े खरीद रहे शख्स को दिन दहाड़े गोलियों से भूना… देखें
इसे भी पढ़ें :#JusticeForAnkita : न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं
इसे भी पढ़ें :खेला कर गई नई नवेली दुल्हन, CCTV ने खोल दी पोल
इसे भी पढ़ें :बेटी ने पढ़ाई में बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकर चौंक जाएंगे










