spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एक घंटे तक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजता रहा सरायकेला… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Saraikela : सरायकेला में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ दर्जनों राउंड गोलियां चली। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में संभल-संभलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च के दौरान सुरक्षाबलों को दो लाशें मिली। इनमें एक लाश महिला की थी। लाश के पास हाईटेक हथियार भी पड़ा मिला। महिला की शिनाख्त रिला माला उर्फ संथाली और पुरुष की शिनाख्त काली मुंडा के रूप में की गई। दोनों ही अनल दा दस्ता के सेक्शन कमांडर हैं। कुख्यात अनल दा की मुड़ी पर एक करोड़ का इनाम है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों का एक बड़ा कैम्प भी ध्वस्त कर दिया गया। वहीं अत्याधुनिक हथियार और गोलियों का जखीरा बरामद किया गया।

पुलिस को यह शानदार कामयाबी सरायकेला, खूंटी और चाईबासा इलाके में जारी सर्च अभियान में मिली। आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर ने बताया कि खबर मिली थी कि एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा सरायकेला, खूंटी और चाईबासा बॉर्डर के इलाके में मौजूद है। यह इलाका ट्राई जंक्शन के रूप में जाना जाता है। उसके साथ 30-35 साथी भी हैं। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से सभी एक जगह इकट्ठा हुए हैं। नक्सलियों के इस नापाक मंसूबे पर पानी फेरने और उन्हें दबोचने के मकसद से एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में कोबरा 209, झारखंड जगुआर, सरायकेला, चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को शामिल किया गया। शुक्रवार की भोर में गठित टीम बारूदा जंगल की ओर सर्च अभियान में निकल पड़ी। इसी दरम्यान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे।

सुरक्षाबलों के अभियान ने माओवादियों में खलबली मचा दी है। माओवादी जंगल में भागे-भागे फिर रहे हैं। जंगल से बाहर निकलने की फिराक में माओवादी सुरक्षाबलों के अभेद घेरे से चाहकर भी निकल नहीं पा रहे हैं। सुनें क्या बोले आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर…

 

इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर, ग्राम प्रधान तक को नहीं बख्शा… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : कपड़े खरीद रहे शख्स को दिन दहाड़े गोलियों से भूना… देखें

इसे भी पढ़ें :

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...