Kohramlive : किसी के नाम सबसे तेज दौड़ने का रिकॉर्ड है, किसी के नाम सबसे ज्यादा क्रिकेट में रन बनाने का रिकॉर्ड। ऐसा ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का सपना केरल की रेहना शाहजहां ने देखा। लेकिन रेहना का सपना सुबह वाली नींद के जैसे टूटा नहीं बल्कि उसने अपनी मेहनत से उसे पूरा किया।
रेहाना के नाम ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
पढ़ाई के नाम से ज्यादातर लोग दूर भागते हैं। रेहाना शाहजहां ने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड पढ़ाई में ही हासिल किया है। रेहाना ने 24 घंटे में 81 ऑनलाइन कोर्स के सर्टिफिकेट अपने नाम किए और इसके साथ ही रेहाना का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड वाली लिस्ट में शामिल हो गया। अगर इस अनोखे रिकॉर्ड का औसत निकाला जाए, तो रेहाना ने हर एक घंटे में 3 से ज्यादा सर्टिफिकेट अपने नाम किए। आपको बता दें कि ये वर्ल्ड रिकॉर्ड इससे पहले एक दिन में 75 सर्टिफिकेट हासिल करने का था।
बहन से हुई इंस्पायर
रेहाना बताती है कि वो अपने बहन नेहला से काफी इंस्पायर है। बहन नेहला ने दिल्ली विश्वविद्यालय ( Delhi University) के लेडी श्रीराम कॉलेज (Lady Sriram College) से पढ़ाई की है और अभी लंदन में काम करती है। रेहाना आगे कहती हैं कि उसने बहन को देखकर प्रेरणा पाई और फिर एक दिन में ही इतने सर्टिफिकेट हासिल कर लिए कि वर्ल्ड रिकॉर्ड ही अपने नाम कर लिया। रेहना दिल्ली के एक ‘महिला घोषणापत्र’ नाम के NGO के लिए भी काम कर चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड HC ने अंकिता मर्डर केस पर लिया स्वतः संज्ञान, DGP तलब
इसे भी पढ़ें : अंकिता म*र्डर केस से दुखी गवर्नर और सीएम क्या बोल गये… सुनें || CM ने दिये 10 लाख, गवर्नर देंगे 2 लाख
इसे भी पढ़ें : वर्दी की हेकड़ी निकाल दूंगी, बोलने वाली ‘बुलेट रानी’ गिरफ्तार… देखें
इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो








