KohramLive : फिल्म ‘डॉली की डोली’ आपने जरूर देखी होगी। जिस तरह फ़िल्म में दुल्हन दूल्हे तो छोड़ अपने यार के साथ फरार हो जाती है, ठीक वैसा ही वाक्या उछल कर सामने आया है। तीन माह पहले ब्याह कर आई नई नवेली दुल्हन अपने पति को छोड़ यार के साथ फरार हो गयी। इतना ही नहीं, वह घर में रखे कैश और और लाखों के जेवर भी साथ ले गयी। दुल्हन ने पति को पीने के लिए दूध दिया। उसमें नशे की गोलियां मिला दी। इधर दूल्हा बेहोश हुआ, उधर दुल्हन आधी रात को भाग निकली। वह साड़ी के सहारे 2 मंजिले मकान से नीचे उतरी। पहले से तय योजना के मुताबिक नीचे उसका प्रेमी इंतज़ार कर रहा था। दुल्हन के उतरते ही दोनों वहां से भाग निकले। दुल्हन और उसके यार की यह करतूत आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। मामला यूपी के संभल से उछल कर सामने आया है।
70 हजार की नकदी के साथ ही जेवर भी गायब
पत्नी वैशाली के लापता होने के साथ ही नकदी व जेवर गायब होने का सच जानने के लिए अंकुश ने घर के आसपास लोगों के यहां लगे सीसीटीवी की रात की फुटेज खंगाली तो सच सामने आ गया। सीसीटीवी में नजर आया कि आगे-आगे वैशाली का प्रेमी जा रहा था और उसके पीछे वैशाली अंकुश के घर से मेन रोड की तरफ तेज कदमों से जाती दिख रही थी।
दूध में दिया नशीला पदार्थ
अंकुश को रात को सोते समय पत्नी वैशाली ने दूध पिलाया तो वह दूध पीते ही गहरी नींद में सो गया। सुबह देर तक सोता रहा। जब नींद खुली और जब कमरे में देखा तो पता चला कि रात को पत्नी वैशाली ने दूध में नशीली गोलियां मिलाकर दी थी।
प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार
पति अंकुश ठाकुर का कहना है कि मध्यप्रदेश के शिवपुरी के ही निवासी युवक हर्ष ठाकुर के साथ उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग था। सीसीटीवी में जो शख्स दिख रहा है वह हर्ष ही लगता है। अंकुश ने इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल मामले की छानबीन में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : रेंटर ने मारी मकान मालिक को गोली… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : कॉल आने पर घर से निकला, फिर क्या हुआ देखें…















