#JusticeForAnkita : न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : अंकिता के हत्यारे को फांसी दो, हम शर्मिंदा है अंकिता तेरे कातिल अब तक जिंदा है… जैसे नारों से गुरुवार को देर शाम हजारीबाग की सड़क गूंज उठी। अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने दुमका की बेटी अंकिता सिंह के साथ हुए भयानक कांड के विरोध मे कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च शहर के खजांची तालाब से शुरू होकर विभिन्न चौक चौराहों से गुजरते हुए झंडा चौक पहुंचा। इसके बाद कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने मारी गई अंकिता सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की।

यहां याद दिला दें कि अंकिता को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया गया था। बुरी तरह झुलसी अंकिता 5 दिनों तक रांची के रिम्स में जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ती रही। इसके बाद बीते 28 अगस्त को उसकी जान निकल गई। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सदस्यों ने अंकिता मर्डर केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग झारखंड सरकार से की है। उनकी मांग है कि अंकिता के हत्यारे शाहरूख को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम को विशेष तौर पर सफल बनाने में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष श्वेता सेठी, सचिव अंतिमा जैन सहित मारवाड़ी महिला सम्मेलन का योगदान रहा। मौके पर शंभू नाथ अग्रवाल, सावन अग्रवाल, चंद्र प्रकाश जैन, अशोक अग्रवाल, अनिल ताम्बी, नीरज अग्रवाल, अभिषेक चौधरी, अजय बंसल, आत्मा राम मुनका, हरीश अग्रवाल, डॉक्टर वी वैंकेटेश, संगीता अग्रवाल, सोनाली बंसल, सबिता अग्रवाल, नीलू पोद्दार, सुप्रिया अग्रवाल, सरोज सोनी, सुमित्रा अग्रवाल, अर्पित ताम्बी, रस्मी अग्रवाल, परिता ताम्बी, सोनल मुनका, पूजा मुनका, राखी मुनका, अंजू लिसरीय, वंदना मुनका, रिंकू अग्रवाल, साक्षी चौधरी, लवली खेमका, राधा खेमका, रसिका चौधरी, सुधा अग्रवाल, विनीत जैन, आशा खेतान, प्रशंसा खण्डेलवाल, बरखा अग्रवाल, नीलू अग्रवाल, आशा मुनका, संगीता मुनका, रेखा शर्मा, अंजू, संगीता अग्रवाल, राधा देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Sale में Shopping करते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना…

Kohramlive : आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन Sale का नाम...

अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश… जानें

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम बदल...

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, राष्ट्रपति ने जारी किया अध्यादेश

Kohramlive : देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में...

ड्यूटी पर तैनात जवान के सर्विस गन से निकली गो’ली, माथे से हुई पार…

Simdega : सिमडेगा के महाबुआंग थाना परिसर में रविवार...

गोमो में हाईवोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़कर मचाया हंगामा

Dhanbad : धनबाद के गोमो में रविवार सुबह उस...