Kohramlive desk : बनारस के गुलाबी मीनाकारी की चमक अब पूरी दुनिया में फैलेगी। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए खास पहल की है। जी-7 मीटिंग में शामिल होने के बाद पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की और उन्हें गुलाबी मीनाकारी का पीकॉक ब्रोच और कॅफलिंग उपहार में दिया है। मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन भी मौजूद थीं। इस खास तोहफे को राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित वाराणसी के हस्तशिल्पी रमेश कुमार विश्वकर्मा ने तैयार किया है।
18 दिनों में तैसार किया यह उपहार
गायघाट के रहने वाले रमेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया उन्होंने 18 दिनों में इस ब्रोच और कॅफलिंग के सेट को तैयार किया है। यूपी के ओडीओपी विभाग के एक अफसर ने उन्हें फोन कर इस खास डिजाइन को तैयार करने के लिए कहा था। उन्हें अब बहुत खुशी है कि वो उनके हाथों से बनाए गुलाबी मीनाकारी के इस सामान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति को भेंट किया है।
बढ़ रही डिमांड, आ रहे कॉल
रमेश ने बताया कि जब से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति को ये तोहफा दिया है, तब से उनके पास लगातार फोन कॉल आ रहे हैं। इसके अलावा भारत के कई शहरों से इसकी डिमांड भी आ रही है। अब तक इस ब्रोच और कॅफलिंग सेट के लिए दर्जन भर कॉल आए हैं. आप भी इस ब्रोच और कफलिंग सेट से अपने ड्रेस की खूबसूरती को अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह बढ़ा सकते हैं।
पीएम मोदी के प्रयास से मिली संजीवनी
रमेश ने बताया की एक वक्त था, जब बनारस की गुलाबी मीनाकारी ठप पड़ गई थी। इससे जुड़े कारीगर भी इस काम को छोड़ रहे थे, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास से इसे अब संजीवनी मिली है और हमारे घर से युवा भी इस काम मे दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रमेश के बेटे रोहन भी अब इस काम में शिद्दत से लगे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें : घूसखोर जेई निजामुद्दीन अंसारी का क्या हुआ हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : मुकेश अंबानी ने किया रिजाइन, आकाश बने रिलायंस जियो के नए चेयरमैन
इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट्स से भरी रांची की बस सिक्किम में पलटी, देखें…
इसे भी पढ़ें : समुद्र में ONGC के Helicopter की Emergency Landing
इसे भी पढ़ें : अचानक बेतहाशा भागने लगे स्कूली बच्चे, मचाया शोर, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : डिब्बा बंद दही और पनीर होगा महंगा, जाने क्यों…












